indore-news:-लव-मैरिज-के-ढाई-साल-बाद-ज्वेलर-की-पत्नी-ने-किया-सुसाइड
मेंहदी पार्लर का काम करने वाली पिंकी वर्मा मोदी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर विस्तार Follow Us इंदौर में ज्वेलर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फांसी लगाने से पहले उसने अपने भाई को फोन किया और कहा कि पति और सास मुझे परेशान कर रहे हैं। जब तक भाई पहुंचा तब तक बहन ने फांसी लगा ली थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि बुधवार रात एक बजे के आसपास मेंहदी पार्लर का काम करने वाली पिंकी वर्मा मोदी (35 वर्ष) ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। पिंकी ने लोकेश मोदी से करीब ढाई साल पहले लव मैरिज की थी। पिंकी की डेढ़ साल की एक बेटी शिबु है। पिंकी का पति लोकेश से जेठानी निर्मला को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। इस कारण पिंकी ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से भी पति की शिकायत की थी। बुधवार रात करीब एक बजे पिंकी ने अपने भाई गोलू वर्मा को फोन कर कहा कि उसके पति लोकेश और सास जमना मुझे परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले घर छोड़कर गई भाभी के मामले में मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। तुम घर आ जाओ। गोलू वर्मा ने बताया कि हम जब घर पहुंचे तो जीजा लोकेश बाहर बैठे थे। जिस कमरे में पिंकी बंद थी उसे हाथ में औजार लेकर खोलने की कोशिश कर रहे थे। पति लोकेश ने हमें बताया कि पिंकी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। इसके बाद मैंने अपने छोटे भाई की मदद से खिड़की खोली तो अंदर पिंकी फंदे पर लटकी थी। उसे उतारकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेठ जेठानी के घर छोड़ने पर हो रहे थे विवाद करीब छह दिन पहले जेठानी निर्मला अपने पति जितेन्द्र के साथ किराए के मकान में रहने चली गई थी। इसे लेकर घर में विवाद हो रहा था। पिंकी खातीवाला टैंक में बुरहानी मेंहदी के नाम से पार्लर संचालित करती थी। पिंकी के पति लोकेश पार्टनरशिप में सराफा में ज्वेलरी का काम करते हैं। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेंहदी पार्लर का काम करने वाली पिंकी वर्मा मोदी – फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार Follow Us

इंदौर में ज्वेलर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फांसी लगाने से पहले उसने अपने भाई को फोन किया और कहा कि पति और सास मुझे परेशान कर रहे हैं। जब तक भाई पहुंचा तब तक बहन ने फांसी लगा ली थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि बुधवार रात एक बजे के आसपास मेंहदी पार्लर का काम करने वाली पिंकी वर्मा मोदी (35 वर्ष) ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। पिंकी ने लोकेश मोदी से करीब ढाई साल पहले लव मैरिज की थी। पिंकी की डेढ़ साल की एक बेटी शिबु है। पिंकी का पति लोकेश से जेठानी निर्मला को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। इस कारण पिंकी ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से भी पति की शिकायत की थी। बुधवार रात करीब एक बजे पिंकी ने अपने भाई गोलू वर्मा को फोन कर कहा कि उसके पति लोकेश और सास जमना मुझे परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले घर छोड़कर गई भाभी के मामले में मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। तुम घर आ जाओ। गोलू वर्मा ने बताया कि हम जब घर पहुंचे तो जीजा लोकेश बाहर बैठे थे। जिस कमरे में पिंकी बंद थी उसे हाथ में औजार लेकर खोलने की कोशिश कर रहे थे। पति लोकेश ने हमें बताया कि पिंकी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। इसके बाद मैंने अपने छोटे भाई की मदद से खिड़की खोली तो अंदर पिंकी फंदे पर लटकी थी। उसे उतारकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेठ जेठानी के घर छोड़ने पर हो रहे थे विवाद
करीब छह दिन पहले जेठानी निर्मला अपने पति जितेन्द्र के साथ किराए के मकान में रहने चली गई थी। इसे लेकर घर में विवाद हो रहा था। पिंकी खातीवाला टैंक में बुरहानी मेंहदी के नाम से पार्लर संचालित करती थी। पिंकी के पति लोकेश पार्टनरशिप में सराफा में ज्वेलरी का काम करते हैं। 

Posted in MP