न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Aug 2023 10: 33 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी आज इंदौर पहुंचे। उन्होंने इंदौर में पहले कावड़ यात्रा में भाग लिया फिर वाहन रैली में शामिल हुए।   INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर विस्तार Follow Us युवा कांग्रेस ने सोमवार को राजवाड़ा से राज मोहल्ला तक वाहन रैली निकाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुआई निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली की वजह से पूरे राजवाड़ा पर चारों तरफ जाम लग गया। युवा कांग्रेस के लगभग एक हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। रैली राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट होते हुए राज मोहल्ला तक गई। इससे पहले श्रीनिवास बीवी कावड़ यात्रा में भी शामिल हुए।  युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज ने बताया कि यह युवा परिवर्तन रैली है। श्रीनिवास राजवाड़ा चौक पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली में शामिल हुए। रैली में इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ ख़ान, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। किस विषय पर निकाली रैली युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बढ़ती बढ़ती नशाखोरी, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, परीक्षाओं में घोटाले, बाल तस्करी, प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार और इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह रैली निकाली।  रैली के रास्ते में सफाई के जुटे निगमकर्मी रैली के दौरान इंदौर नगर निगम की टीम साफ सफाई के लिए लगातार जुटी रही। जहां से भी रैली निकली निगम के कर्मचारी वहां पर सफाई करते गए।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Aug 2023 10: 33 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी आज इंदौर पहुंचे। उन्होंने इंदौर में पहले कावड़ यात्रा में भाग लिया फिर वाहन रैली में शामिल हुए।
  INDORE NEWS – फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार Follow Us

युवा कांग्रेस ने सोमवार को राजवाड़ा से राज मोहल्ला तक वाहन रैली निकाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुआई निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली की वजह से पूरे राजवाड़ा पर चारों तरफ जाम लग गया। युवा कांग्रेस के लगभग एक हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। रैली राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट होते हुए राज मोहल्ला तक गई। इससे पहले श्रीनिवास बीवी कावड़ यात्रा में भी शामिल हुए। 

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज ने बताया कि यह युवा परिवर्तन रैली है। श्रीनिवास राजवाड़ा चौक पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली में शामिल हुए। रैली में इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ ख़ान, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।

किस विषय पर निकाली रैली
युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बढ़ती बढ़ती नशाखोरी, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, परीक्षाओं में घोटाले, बाल तस्करी, प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार और इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह रैली निकाली। 

रैली के रास्ते में सफाई के जुटे निगमकर्मी
रैली के दौरान इंदौर नगर निगम की टीम साफ सफाई के लिए लगातार जुटी रही। जहां से भी रैली निकली निगम के कर्मचारी वहां पर सफाई करते गए। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP