न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 May 2024 09: 14 AM IST
इंदौर में दो शव मिलने से सनसनी, पुलिस परिजन की तलाश कर रही। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
INDORE – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार Follow Us
नेमावर रोड ब्रिज के नीचे तेजाजी नगर इलाके के एक खेत में दो शव मिले हैं। शुक्रवार को शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दोनों शवों पर पिटाई के निशान मिले हैं दोनों पर ही कपड़े भी नहीं थे। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि किसी ने उन्हें डंडों से पीटा है इसके बाद दौड़ाकर मार डाला है। आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल के अनुसार एक शव की पहचान हरिराम करोड़े निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। वह मंडलेश्वर का रहने वाला था। वहीं दूसरा युवक महू के पास का बताया जा रहा है।
राहगीरों ने दी जानकारी
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि थाने पर राहगीरों से जानकारी मिली थी कि ब्रिज के पास दो लोगों के शव पड़े हैं। सुबह करीब 10 बजे जानकारी मिलते ही थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। दोनों की उम्र लगभग 50 और 40 वर्ष है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय में भेजा है। परिजन की जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments