वीडियो में Dog को गोली मारता पंकज। – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार Follow Us
इंदौर में बेजुबान जानवरों पर छर्रे वाली बंदूक चलाकर उनकी जान लेने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की घटना कर चुका है। इस बार उस पर केस दर्ज किया गया है और उसका वीडियो भी सामने आया है। इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके में यह घटना हुई। इंदौर पीपुल्स फॉर एनिमल्स टीम की प्रियांशु जैन ने बताया कि सिंगापुर टाउनशिप में पंकज बागेश्वर नाम के व्यक्ति द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को परेशान किया जा रहा है।
Trending Videos
वह इलाके के कुत्ते और उनके बच्चो को छर्रे वाली बंदूक मारकर घायल कर रहा है। उसने शनिवार शाम एक घंटे में 4 कुत्तों पर फायर कर उन्हें घायल कर दिया। जिसमें एक कुत्ते की मौत हो गई। जिसका पोस्टमॉर्टम छावनी पशु चिकित्सालय में कराया गया। इलाके में रहने वाले रहवासियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु ने रविवार को मामले में केस दर्ज कराया है। घटना शनिवार शाम की है।
घिसटकर चल रहे डॉग की हत्या की
वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि जिस डॉग को पंकज ने गोली मारी वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। आसपास के लोग उसे रोक रहे हैं और उसने बंदूक से गोली मारकर डॉग की हत्या कर दी।
Comments