indore-news:-पहले-विश्वास-जीता-फिर-व्यापारियों-से-चार-करोड़-रुपए-ठगकर-भाग-गया,-पकड़ने-वाले-को-एक-लाख-इनाम
गोपाल पुरोहित ने व्यापारियों से चार करोड़ रुपए ठगे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर विस्तार Follow Us इंदौर में एक ठग ने पहले व्यापारियों का विश्वास जीता फिर उन्हें चार करोड़ रुपए की चपत लगाकर फरार हो गया। अब व्यापारियों ने उसे पकड़ने के लिए पोस्टर लगवाए हैं। पकड़ने वाले को एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। पुलिस को अभी तक सात व्यापारियों ने आवेदन देकर ठगने की बात बताई है। प्रारंभिक तौर पर करीब 4 करोड़ के गबन की बात सामने आई है। ठगी का शिकार हुए व्यापारियों की संख्या और यह राशि बढ़ भी सकती है। गोपाल ने कैसे किया घपला व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की है कि गोपाल पुरोहित ठग thug बीते करीब सात साल से सियागंज में व्यापारियों के बीच काम कर रहा है। गोपाल शकर और नारियल व्यापारियों से ज्यादा कारोबार करता था। दोनों का लेनदेन नगद में होता है। इसके बावजूद गोपाल ने उधारी से माल उठाया। माल का बिल किसी और के नाम से बनवाता तो पैसे का लेन-देन अन्य नाम से व्यापारियों को करना होता। ज्यादा ब्याज के चक्कर में फंसे व्यापारी गोपाल इंदौर सहित आसपास के जिलों में कामकाज करता था। ब्याज पर पैसे देने वाले व्यापारी भी उसके चंगुल में फंसे हैं। गोपाल एक ओर व्यापारियों से ब्याज पर पैसे लेकर काम करता था। दूसरी ओर पेमेंट देने में देरी होने पर उन्हें ज्यादा ब्याज देने का बात करता था। ब्याज के लालच में व्यापारी उसके झांसे में आते चले गए। गोपाल ने व्यापारियों को ये भरोसा दिला दिया था कि आपका ही माल बेचूंगा और ब्याज भी दूंगा। गोपाल ने कई व्यापारियों का माल लिया और उसे बाले-बाले बेच दिया। इसके बाद रुपए व्यापारियों को नहीं देते हुए खुद अपनी जेब में रख कर भाग गया। पर्चियों पर लेनदेन करने वाले व्यापारी ज्यादा उलझे सियागंज में कई व्यापारी पर्चियों पर लेनदेन करते हैं। गोपाल ने जिन लोगों को ठगा उनमें अधिकतर यही व्यापारी है। वे पुलिस को यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि गोपाल ने उनसे कितने रूपए लिए। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोपाल पुरोहित ने व्यापारियों से चार करोड़ रुपए ठगे – फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार Follow Us

इंदौर में एक ठग ने पहले व्यापारियों का विश्वास जीता फिर उन्हें चार करोड़ रुपए की चपत लगाकर फरार हो गया। अब व्यापारियों ने उसे पकड़ने के लिए पोस्टर लगवाए हैं। पकड़ने वाले को एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। पुलिस को अभी तक सात व्यापारियों ने आवेदन देकर ठगने की बात बताई है। प्रारंभिक तौर पर करीब 4 करोड़ के गबन की बात सामने आई है। ठगी का शिकार हुए व्यापारियों की संख्या और यह राशि बढ़ भी सकती है।

गोपाल ने कैसे किया घपला
व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की है कि गोपाल पुरोहित ठग thug बीते करीब सात साल से सियागंज में व्यापारियों के बीच काम कर रहा है। गोपाल शकर और नारियल व्यापारियों से ज्यादा कारोबार करता था। दोनों का लेनदेन नगद में होता है। इसके बावजूद गोपाल ने उधारी से माल उठाया। माल का बिल किसी और के नाम से बनवाता तो पैसे का लेन-देन अन्य नाम से व्यापारियों को करना होता।

ज्यादा ब्याज के चक्कर में फंसे व्यापारी
गोपाल इंदौर सहित आसपास के जिलों में कामकाज करता था। ब्याज पर पैसे देने वाले व्यापारी भी उसके चंगुल में फंसे हैं। गोपाल एक ओर व्यापारियों से ब्याज पर पैसे लेकर काम करता था। दूसरी ओर पेमेंट देने में देरी होने पर उन्हें ज्यादा ब्याज देने का बात करता था। ब्याज के लालच में व्यापारी उसके झांसे में आते चले गए। गोपाल ने व्यापारियों को ये भरोसा दिला दिया था कि आपका ही माल बेचूंगा और ब्याज भी दूंगा। गोपाल ने कई व्यापारियों का माल लिया और उसे बाले-बाले बेच दिया। इसके बाद रुपए व्यापारियों को नहीं देते हुए खुद अपनी जेब में रख कर भाग गया।

पर्चियों पर लेनदेन करने वाले व्यापारी ज्यादा उलझे
सियागंज में कई व्यापारी पर्चियों पर लेनदेन करते हैं। गोपाल ने जिन लोगों को ठगा उनमें अधिकतर यही व्यापारी है। वे पुलिस को यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि गोपाल ने उनसे कितने रूपए लिए। 

Posted in MP