indore-news:-छह-महीने-से-घर-के-आसपास-था-सांप,-बर्तन-के-बीच-से-निकला-और-बच्ची-को-डस-लिया,-मौत
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर विस्तार Follow Us इंदौर में एक आठ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से बच्ची की मौत हो गई। पिता ने बताया कि छह महीने पहले भी वह घर के आसपास ही नजर आया था। तब हमें लगा था कि वह चला गया है।  इंदौर के तेजाजी नगर में बंशीलाल रहते हैं। उनकी आठ साल की बेटी ऋषिका बघेल को सांप ने काट लिया। बंशीलाल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि रात में करीब आठ बजे के लगभग बेटी को सांप ने काट लिया था। वह उस समय डेयरी पर थे। पत्नी मनीषा ने फोन पर सूचना दी। वह बेटी को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां से डॉक्टरों ने एमवायएच भेज दिया। बंशीलाल ने बताया कि सांप बर्तनों के बीच बैठा था। बेटी का ध्यान नहीं गया। घटना के वक्त छोटी बेटी और एक बेटा भी कमरे में मौजूद था। पहले भी घर के पास दिखा था सांप परिवार के मुताबिक सांप करीब छह माह पहले घर के पास दिखा था। तब हमें लगा कि वह यहां से चला गया होगा। बंशीलाल और उनका परिवार मूल रूप से कुक्षी का रहने वाला है। बंशीलाल कुछ साल पहले काम की तलाश में इंदौर आए थे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDORE NEWS – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार Follow Us

इंदौर में एक आठ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से बच्ची की मौत हो गई। पिता ने बताया कि छह महीने पहले भी वह घर के आसपास ही नजर आया था। तब हमें लगा था कि वह चला गया है। 

इंदौर के तेजाजी नगर में बंशीलाल रहते हैं। उनकी आठ साल की बेटी ऋषिका बघेल को सांप ने काट लिया। बंशीलाल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि रात में करीब आठ बजे के लगभग बेटी को सांप ने काट लिया था। वह उस समय डेयरी पर थे। पत्नी मनीषा ने फोन पर सूचना दी। वह बेटी को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां से डॉक्टरों ने एमवायएच भेज दिया। बंशीलाल ने बताया कि सांप बर्तनों के बीच बैठा था। बेटी का ध्यान नहीं गया। घटना के वक्त छोटी बेटी और एक बेटा भी कमरे में मौजूद था।

पहले भी घर के पास दिखा था सांप
परिवार के मुताबिक सांप करीब छह माह पहले घर के पास दिखा था। तब हमें लगा कि वह यहां से चला गया होगा। बंशीलाल और उनका परिवार मूल रूप से कुक्षी का रहने वाला है। बंशीलाल कुछ साल पहले काम की तलाश में इंदौर आए थे।

Posted in MP