indore-news:-इंदौर-एयरपोर्ट-पर-जमकर-हंगामा,-फ्लाइट-लेट-होने-से-भड़के-यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Jul 2024 07: 55 PM IST शनिवार देर रात मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से यात्रियों और स्टाफ के बीच झड़प हो गई।    Indore Airport - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। इंडिगो की फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्री नाराज हो गए। इंडिगो की फ्लाइट 6E552 शनिवार रात 8.50 बजे इंदौर से मुंबई जाने वाली थी लेकिन रात 12.10 बजे तक नहीं गई। इंडिगो स्टाफ ने भी यात्रियों को इसकी जानकारी पहले से नहीं दी। इस वजह से यात्री नाराज हो गए। जब यात्रियों ने पूछना शुरू किया तो फ्लाइट लेट होने के अलग-अलग कारण बताए गए। बाद में देर रात फ्लाइट को भेजा गया और यात्री 2.16 बजे मुंबई पहुंचे। स्टाफ और यात्रियों में हुई बहस एयरपोर्ट पर जब यात्री परेशान होने लगे और उन्होंने फ्लाइट लेट होने का कारण पूछा तो स्टाफ सही कारण नहीं बता पाया। इस वजह से यात्रियों का गुस्सा बढ़ने लगा और वे स्टाफ पर भड़क उठे। बाद में यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Jul 2024 07: 55 PM IST

शनिवार देर रात मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से यात्रियों और स्टाफ के बीच झड़प हो गई। 
  Indore Airport – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। इंडिगो की फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्री नाराज हो गए। इंडिगो की फ्लाइट 6E552 शनिवार रात 8.50 बजे इंदौर से मुंबई जाने वाली थी लेकिन रात 12.10 बजे तक नहीं गई। इंडिगो स्टाफ ने भी यात्रियों को इसकी जानकारी पहले से नहीं दी। इस वजह से यात्री नाराज हो गए। जब यात्रियों ने पूछना शुरू किया तो फ्लाइट लेट होने के अलग-अलग कारण बताए गए। बाद में देर रात फ्लाइट को भेजा गया और यात्री 2.16 बजे मुंबई पहुंचे।

स्टाफ और यात्रियों में हुई बहस
एयरपोर्ट पर जब यात्री परेशान होने लगे और उन्होंने फ्लाइट लेट होने का कारण पूछा तो स्टाफ सही कारण नहीं बता पाया। इस वजह से यात्रियों का गुस्सा बढ़ने लगा और वे स्टाफ पर भड़क उठे। बाद में यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP