न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Aug 2024 09: 20 PM IST
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि पहले दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। उसके निराकरण के बाद विकास शुल्क जमा करने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई। तुलसी नगर की राह आसान। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
तुलसी नगर कालोनी के 535 प्लॉट के अब नक्शे मंजूर हो सकेंगे और नल कनेक्शन भी प्लाॅटधारी ले सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी की है।
इस काॅलोनी मेें कई प्लाॅटों पर विवाद है। बगीचे और मैैदान की जमीन पर भी प्लाॅट काटे गए है। नगर निगम ने एक एजेंसी से काॅलोनी का सर्वे कराया और ले आउट तैयार कराया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि पहले दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। उसके निराकरण के बाद विकास शुल्क जमा करने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई।
रहवासी तुलसी नगर कॉलोनियों के सर्वे क्रमांक 264, 265, 269, 278, 287, 288, 289 और निपानिया गांव के सर्वे सर्व क्रमांक 34, 36, 40 41/1, 42 के भूखण्ड पर ही विकास शुुल्क जमा कर सकतेे है।
आपको बता दे कि तुलसी नगर काॅलोनी लंबे समय से वैध नहीं हो पा रही थी। विधानसभा चुनाव के पहले शहर की कई काॅलोनियों को वैध किया गया, लेकिन तुलसी नगर का मामला अटका हुअा था। इसे लेकर रहवासियों ने अांदोलन भी किया था। विधायक महेंद्र हार्डिया भी काॅलोनी को वैध कराने में लंबे समय से सक्रिय थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments