indore:-50-प्रतिशत-कमीशन-ट्वीट-मामले-में-इंदौर-में-प्रियंका-गांधी,-कमल-नाथ-और-अरुण-यादव-के-खिलाफ-प्रकरण-दर्ज
प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ थाने में शिकायत - फोटो : amar ujala digital विस्तार Follow Us कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका की शिकायत संयोगितागंज थाने में की गई। रात को पुलिस ने प्रियंक गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मंत्री अरूण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि फर्जी संगठन और पत्र के आधार पर ट्वीट किए गए।  भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निमेश पाठक की शिकायत पर प्रियंका गांधी वाड्रा सहित चार नेताअेां के खिलाफ धारा 420 और धारा 469 के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।भाजपा नेताअेां द्वारा थाने में की गई शिकायत पर कहा गया कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में जिस लघु व मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का उल्लेख किया है।  वह प्रदेश में नहीं है और न ही 50 प्रतिशत कमीशन की शिकायत हाईकोट को करने वाला व्यकि्त ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने आया है। कांग्रेस ने डमी संघ अौर व्यक्ति के अाधार पर भ्रामक आरोप सोशल मीडिया पर वायरल किए है। यदि शिकायतकर्ता खुद सामने आकर आरोप लगाए तो हम भी जवाब दे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ भाजपा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है।  भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। इस काम में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। रणदिवे ने कहा कि इस तरह के झूठ के लिए भाजपा हमेशा लड़ाई लड़ेगी। प्रियंका के ट्वीट और भ्रामक पत्र की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस को जांच के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ और अरूण यादव  के खिलाफ केस दर्ज किया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ थाने में शिकायत – फोटो : amar ujala digital

विस्तार Follow Us

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका की शिकायत संयोगितागंज थाने में की गई। रात को पुलिस ने प्रियंक गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मंत्री अरूण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि फर्जी संगठन और पत्र के आधार पर ट्वीट किए गए। 

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निमेश पाठक की शिकायत पर प्रियंका गांधी वाड्रा सहित चार नेताअेां के खिलाफ धारा 420 और धारा 469 के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।भाजपा नेताअेां द्वारा थाने में की गई शिकायत पर कहा गया कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में जिस लघु व मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का उल्लेख किया है। 

वह प्रदेश में नहीं है और न ही 50 प्रतिशत कमीशन की शिकायत हाईकोट को करने वाला व्यकि्त ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने आया है। कांग्रेस ने डमी संघ अौर व्यक्ति के अाधार पर भ्रामक आरोप सोशल मीडिया पर वायरल किए है। यदि शिकायतकर्ता खुद सामने आकर आरोप लगाए तो हम भी जवाब दे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ भाजपा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है। 

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। इस काम में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। रणदिवे ने कहा कि इस तरह के झूठ के लिए भाजपा हमेशा लड़ाई लड़ेगी। प्रियंका के ट्वीट और भ्रामक पत्र की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस को जांच के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ और अरूण यादव  के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Posted in MP