indore:-हत्यारा-पिता-बोला-तीसरी-पत्नी-के-प्यार-में-पागल-हो-गया-था,-इसलिए-कर-दी-बेटे-की-हत्या
हत्यारा पिता शशिकांत - फोटो : amar ujala digital विस्तार इंदौर मेें अपने ही बेटे का गला घोटकर मारने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने मोरटक्का के ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की तीसरी पत्नी को भी आरोपी बनाया है। जिसके कहने पर उसने बेटे की हत्या की हैै। हत्यारे पिता ने बताया कि वह अपनी तीसरी पत्नी पायल के प्यार में पागल था। बेडरुम से लेकर बाथरुम तक उसके फोटो लगाकर रखे थे। उसके कहने में ही आकर बेटे की हत्या कर दी और मारने के बाद उसका वीडियो भी पत्नी को भेजा। भंवरकुआं क्षेत्र में सोमवार को सात साल के प्रतीक की हत्या उसके पिता शशिकांत मुंडे ने कर दी है। प्रतीक पहली पत्नी अंजू की संतान थी। जिसकी मौत डिलेवरी के दौरान हो गई थी। उसके बाद शशिकांत ने गांधी नगर निवासी पूजा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह भी छोड़कर चली गई। वह चाहती थी कि शशिकांत परिवार से अलग रहे। डेढ़ साल पहले आरोपी ने शाजापुर निवासी पायल से शादी की थी। पायल ने चार माह पहले एक बेेटे को जन्म दिया था और वह डिलेवरी के बाद से ही ससुराल में थी। शशिकांत उसे लाना चाहता था,लेकिन पायल ने शर्त रख दी थी कि यदि प्रतीक उस घर में रहेगा तो वह नहीं आएगी। इसके बाद शशिकांत ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। दादी ने पिता के साथ सोने के लिए रोका था आमतौर पर प्रतीक दादी के पास ही सोता था। हत्या वाली रात को शशिकांत ने प्रतीक को कहा था कि वह उपर सोने आ जाए। कूलर की हवा में अच्छी नींद आएगी। नीचे के कमर में गर्मी लगेेगी। दादी ने प्रतीक को रोका, लेकिन वह अपने पिता के कमरे में सोने चला गया। जैसे ही प्रतीक को नींद लगी। शशिकांत ने उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने प्रतीक का वीडियो बनाया और पत्नी पायल को भेजा। सुबह जब पुलिस ने पायल को गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल में वह वीडियो भी मिला। पुलिस उस वीडियो को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेेश करेगी। तीसरी पत्नी को नहीं खोना नहीं चाहता था आरोपी आरोपी ने तीन बार शादी की, पहली पत्नी की मौत केे बाद दूसरी पत्नी ने अनबन के चलते उसे छोड़ दिया था और अब तीसरी पत्नी भी उसके साथ रहने से इनकार कर रही थी। वह तीसरी पत्नी को अपने से दूर नहीं रखना चाहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पायल से बहुत प्यार करता है, वो जो कहती थी, उसकी बात नहीं टालता था। उसने प्रतीक की हत्या के लिए कहा तो वह टाल नहीं पाया।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हत्यारा पिता शशिकांत – फोटो : amar ujala digital

विस्तार इंदौर मेें अपने ही बेटे का गला घोटकर मारने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने मोरटक्का के ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की तीसरी पत्नी को भी आरोपी बनाया है। जिसके कहने पर उसने बेटे की हत्या की हैै। हत्यारे पिता ने बताया कि वह अपनी तीसरी पत्नी पायल के प्यार में पागल था। बेडरुम से लेकर बाथरुम तक उसके फोटो लगाकर रखे थे। उसके कहने में ही आकर बेटे की हत्या कर दी और मारने के बाद उसका वीडियो भी पत्नी को भेजा।

भंवरकुआं क्षेत्र में सोमवार को सात साल के प्रतीक की हत्या उसके पिता शशिकांत मुंडे ने कर दी है। प्रतीक पहली पत्नी अंजू की संतान थी। जिसकी मौत डिलेवरी के दौरान हो गई थी। उसके बाद शशिकांत ने गांधी नगर निवासी पूजा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह भी छोड़कर चली गई।

वह चाहती थी कि शशिकांत परिवार से अलग रहे। डेढ़ साल पहले आरोपी ने शाजापुर निवासी पायल से शादी की थी। पायल ने चार माह पहले एक बेेटे को जन्म दिया था और वह डिलेवरी के बाद से ही ससुराल में थी। शशिकांत उसे लाना चाहता था,लेकिन पायल ने शर्त रख दी थी कि यदि प्रतीक उस घर में रहेगा तो वह नहीं आएगी। इसके बाद शशिकांत ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी।

दादी ने पिता के साथ सोने के लिए रोका था

आमतौर पर प्रतीक दादी के पास ही सोता था। हत्या वाली रात को शशिकांत ने प्रतीक को कहा था कि वह उपर सोने आ जाए। कूलर की हवा में अच्छी नींद आएगी। नीचे के कमर में गर्मी लगेेगी। दादी ने प्रतीक को रोका, लेकिन वह अपने पिता के कमरे में सोने चला गया। जैसे ही प्रतीक को नींद लगी। शशिकांत ने उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसने प्रतीक का वीडियो बनाया और पत्नी पायल को भेजा। सुबह जब पुलिस ने पायल को गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल में वह वीडियो भी मिला। पुलिस उस वीडियो को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेेश करेगी।

तीसरी पत्नी को नहीं खोना नहीं चाहता था आरोपी

आरोपी ने तीन बार शादी की, पहली पत्नी की मौत केे बाद दूसरी पत्नी ने अनबन के चलते उसे छोड़ दिया था और अब तीसरी पत्नी भी उसके साथ रहने से इनकार कर रही थी। वह तीसरी पत्नी को अपने से दूर नहीं रखना चाहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पायल से बहुत प्यार करता है, वो जो कहती थी, उसकी बात नहीं टालता था। उसने प्रतीक की हत्या के लिए कहा तो वह टाल नहीं पाया।

Posted in MP