indore:-सूूर्योदय-के-साथ-इंदौर-में-शुरू-हुआ-11-लाख-पौधे-लगाने-का-अभियान
इंदौर मेें पौधारोपण शुरू - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंदौर में रविवार सुुबह छह बजे से रेवती रेंज में 11 लाख पौधेे लगाने का अभियान शुरू हो गया। सूर्योदय होने के बाद शंख बचते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पौधे लगाए। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे लगाए।बारिश के कारण आयोजन स्थल पर थोड़ा कीचड़ भी हो गया था, लेकिन लोगों के उत्साह मेें कोई कमी नहीं आई। शहर के विभिन्न संगठन, संस्थान व शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है। मंत्री अमित शाह होंगे शामिल 11 लाख पौधे एक साथ लगाने के अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वे साढ़े 11 बजे रेवती रेंज जाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर सुबह 9 बजे सुपर काॅरिडोर, वीआईपी रोड, अरविंदो अस्पताल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। मंत्री शाह दोपहर में अटल बिहारी वाजपेई काॅलेज में जाएंगे। वहां वे मध्य प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे पितृ पर्वत पर भी जाएंगे। वहां वे भोज करेंगे। वहां भी वे एक पौधा लगाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर के विभिन्न मार्गों पर होर्डिंग व कटआउट लगाए गए है। कलेक्टर, कमीश्नर ने भी खोदे गड्ढे रेवती रेंज पर शनिवार शाम कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने भी गेती चलाकर खड्ढे खोदे। इसके बाद अन्य अधिकारी भी श्रमदान में जुट गए। 14 जुलाई को टेकरी के चढ़ाई वाले हिस्से में बीएसएफ, पुलिस और स्काउट गाडइ के सदस्य पौधे लगाएंगे। कई स्कूल काॅलेजों के विद्यार्थी भी वहां आएंगे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर मेें पौधारोपण शुरू – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंदौर में रविवार सुुबह छह बजे से रेवती रेंज में 11 लाख पौधेे लगाने का अभियान शुरू हो गया। सूर्योदय होने के बाद शंख बचते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पौधे लगाए। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे लगाए।बारिश के कारण आयोजन स्थल पर थोड़ा कीचड़ भी हो गया था, लेकिन लोगों के उत्साह मेें कोई कमी नहीं आई।

शहर के विभिन्न संगठन, संस्थान व शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।

मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

11 लाख पौधे एक साथ लगाने के अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वे साढ़े 11 बजे रेवती रेंज जाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर सुबह 9 बजे सुपर काॅरिडोर, वीआईपी रोड, अरविंदो अस्पताल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

मंत्री शाह दोपहर में अटल बिहारी वाजपेई काॅलेज में जाएंगे। वहां वे मध्य प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे पितृ पर्वत पर भी जाएंगे। वहां वे भोज करेंगे। वहां भी वे एक पौधा लगाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर के विभिन्न मार्गों पर होर्डिंग व कटआउट लगाए गए है।

कलेक्टर, कमीश्नर ने भी खोदे गड्ढे

रेवती रेंज पर शनिवार शाम कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने भी गेती चलाकर खड्ढे खोदे। इसके बाद अन्य अधिकारी भी श्रमदान में जुट गए।

14 जुलाई को टेकरी के चढ़ाई वाले हिस्से में बीएसएफ, पुलिस और स्काउट गाडइ के सदस्य पौधे लगाएंगे। कई स्कूल काॅलेजों के विद्यार्थी भी वहां आएंगे।

Posted in MP