indore:-मुस्लिम-समाज-ने-मनाई-ईद,-शहरकाजी-ने-दिया-इंदौर-को-हरा-भरा-बनाने-का-संदेश
इंदौर में मनी ईद। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंदौर में मुस्लिम समाज ने ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर सदरबाजार ईदगाह मैदान पर सामुहिक ईद अता की गई। इस मौके पर शहर काजी डाॅ इशरात अली ने कहा कि शहर के पर्यावरण और सफाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर को हरा भरा बनाना है। इसमे मुस्लिम समाज कोई कसर न रखे। सभी एक पौधा लगाए। शहर काजी ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। तापमान काफी बढ़ने लगा है। आने वाली पीढ़ी का जीवन सुधारने के लिए हमें आज कोशिश करना होगी। हरियाली को  कम होने से बचाए। पौधे लगाए। इससे ही पर्यावरण सुधरेगा। उन्होंने सफाई के लिए गोमा की फेल बस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं एक नशामुक्ति के कार्यक्रम मेें गया था। वह बस्ती काफी साफ थी। हमे भी अपनी बस्तियों को साफ और स्वच्छता बनाना चाहिए। उन्होंने देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआ भी मांगी। समाज के युवावर्ग को नशे से दूर रहने के बारे में भी उन्होंने कहा। नमाज पढने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। इसके बाद सभी घर लौटे और परिवार व रिश्तेदारों के साथ ईद मनाई। सोमवार को मुस्लिम बस्तियों में त्योहार की रौनक रही। हिन्दू परिवार की बग्गी में पहुंचे मैदान शहर काजी को अनिल सलवाडि़या उनके निवास से सदरबाजार मैदान तक ले गए। यह परिवार वर्षों से यह परंपरा निभा रहा है। अनिल के पिता रामचंद्र पहले शहर काजी को ले जाते थेे। उनके निधन के बाद बेटे ने इस परंपरा को जारी रखा। 40 सालों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर में मनी ईद। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंदौर में मुस्लिम समाज ने ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर सदरबाजार ईदगाह मैदान पर सामुहिक ईद अता की गई। इस मौके पर शहर काजी डाॅ इशरात अली ने कहा कि शहर के पर्यावरण और सफाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर को हरा भरा बनाना है। इसमे मुस्लिम समाज कोई कसर न रखे। सभी एक पौधा लगाए।

शहर काजी ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। तापमान काफी बढ़ने लगा है। आने वाली पीढ़ी का जीवन सुधारने के लिए हमें आज कोशिश करना होगी। हरियाली को  कम होने से बचाए। पौधे लगाए। इससे ही पर्यावरण सुधरेगा।

उन्होंने सफाई के लिए गोमा की फेल बस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं एक नशामुक्ति के कार्यक्रम मेें गया था। वह बस्ती काफी साफ थी। हमे भी अपनी बस्तियों को साफ और स्वच्छता बनाना चाहिए। उन्होंने देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआ भी मांगी।

समाज के युवावर्ग को नशे से दूर रहने के बारे में भी उन्होंने कहा। नमाज पढने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। इसके बाद सभी घर लौटे और परिवार व रिश्तेदारों के साथ ईद मनाई। सोमवार को मुस्लिम बस्तियों में त्योहार की रौनक रही।

हिन्दू परिवार की बग्गी में पहुंचे मैदान

शहर काजी को अनिल सलवाडि़या उनके निवास से सदरबाजार मैदान तक ले गए। यह परिवार वर्षों से यह परंपरा निभा रहा है। अनिल के पिता रामचंद्र पहले शहर काजी को ले जाते थेे। उनके निधन के बाद बेटे ने इस परंपरा को जारी रखा। 40 सालों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

Posted in MP