indore:-पिता-खो-चुकी-बालिका-ने-कलेक्टर-से-लगाई-गुहार,-सिविल-जज-बनने-के-लिए-तुरंत-मिली-नई-गाड़ी
कलेक्टर कार्यालय में बालिका रुचि मौर्य के साथ कलेक्टर इलैया राजा टी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर विस्तार Follow Us कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज एक ओर सराहनीय पहल की है। उन्होंने सिविल जज की तैयार कर रही एक बालिका को स्कूटी वाहन उपलब्ध कराया। उन्होंने बालिका से चर्चा कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।     यह वाहन इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय की उपस्थिति में दिया गया। यह वाहन रुचि मौर्य पिता स्वर्गीय सुधीर मौर्य निवासी सिलिकान सिटी को दिया गया है। रुचि ने बताया कि परिवार में दो छोटे भाई, माताजी और दादी है। पिता के स्वर्गवास के बाद बड़ी होने के कारण जिम्मेदारी आ गई। अपनी माता एवं स्वयं के द्वारा छोटा-मोटा कार्य कर जीवनयापन के साथ साथ सिविल जज की तैयार भी कर रही हूं। सिलिकॉन सिटी से पलासिया तक कोचिंग जाने के लिए बेहद परेशानी होती है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उक्त बालिका को आवागमन हेतु जन सहयोग से टीवीएस जुपिटर उपलब्ध करवाई गई है। उक्त बालिका ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलेक्टर कार्यालय में बालिका रुचि मौर्य के साथ कलेक्टर इलैया राजा टी। – फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार Follow Us

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज एक ओर सराहनीय पहल की है। उन्होंने सिविल जज की तैयार कर रही एक बालिका को स्कूटी वाहन उपलब्ध कराया। उन्होंने बालिका से चर्चा कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।    

यह वाहन इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय की उपस्थिति में दिया गया। यह वाहन रुचि मौर्य पिता स्वर्गीय सुधीर मौर्य निवासी सिलिकान सिटी को दिया गया है। रुचि ने बताया कि परिवार में दो छोटे भाई, माताजी और दादी है। पिता के स्वर्गवास के बाद बड़ी होने के कारण जिम्मेदारी आ गई। अपनी माता एवं स्वयं के द्वारा छोटा-मोटा कार्य कर जीवनयापन के साथ साथ सिविल जज की तैयार भी कर रही हूं। सिलिकॉन सिटी से पलासिया तक कोचिंग जाने के लिए बेहद परेशानी होती है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उक्त बालिका को आवागमन हेतु जन सहयोग से टीवीएस जुपिटर उपलब्ध करवाई गई है। उक्त बालिका ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Posted in MP