indore:-जनता-ने-कई-साल-तक-पौधों-को-सींचा,-जब-पेड़-बन-गए-तो-पार्षदों-ने-कटवा-दिए,-अब-वहीं-पौधारोपण-करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Jun 2024 10: 14 PM IST इंदौर के रामबाग क्षेत्र में पेड़ काटकर पौधारोपण की तैयारी हो रही है। जो भी इस बात को सुनता है उसे यकीन ही नहीं होता लेकिन मौके पर कटे हुए पेड़ और हर कटे पेड़ के पास पौधे लगाने के लिए किया गया गड्ढा देखकर दिल दहल जाता है। इंदौर के नेता प्रकृति के लिए इतने संवेदनहीन हैं कि उन्होंने एक ही दिन में पौधरोपण के इवेंट के लिए 100 से अधिक पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी और जेसीबी और क्रेन की मदद से जमीन को समतल करके उसे पौधरोपण के इवेंट के लिए वहीं गड्ढे करवा दिए।  51 लाख पौधे लगाने के लिए नहीं मिल रही जमीन मामला इंदौर के रामबाग के लोखंडे ब्रिज के पास का है। पार्षद गजानंद गावड़े और सुरेश टाकलकर पौधरोपण का इवेंट आयोजित करवा रहे हैं। बता दें, इंदौर में एक दिन में 51 लाख पौधे लगाने का कार्यक्रम होने वाला है। अधिकारियों को उसके लिए जमीन नहीं मिल रही है। पौधरोपण करने के लिए पिछले सप्ताह अधिकारियों ने इंदौर के पास आशापुर गांव में सरकारी जमीन पर खेती कर रहे परिवार को बेदखल करने की कोशिश की, लेकिन जब प्रभावित किसानों ने पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाने का प्रयास किया, तब अधिकारियों ने वहां पौधरोपण रोका। इसके बाद अब इंदौर में कान्ह नदी के आसपास लगे पेड़ों को काटकर पौधरोपण करने की तैयारी की जा रही है। पौधों को सींचने के लिए दूर से लाते थे पानी लोखंडे ब्रिज के पास यूथ होस्टल और वाइल्ड वॉरियर्स संस्था ने पौधे लगाए थे। यूथ होस्टल के अशोक गोलाने ने बताया कि दो साल पहले हमने यहां पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए थे। पौधों को सींचने के लिए हम बहुत दूर से पानी लाते थे। हमने बहुत मेहनत करके यहां पर पौधों को बड़ा किया था।  रामबाग में कटाई से जुड़े आंकड़े दो साल पहले शहरवासियों ने किया था पौधरोपण 100 से अधिक पेड़ काटे गए यहां 1000 से अधिक पौधे लगाने का कार्यक्रम यहां होगा 25 हजार से अधिक लोगों को भोजन भी करवाया जाएगा अब अच्छी किस्म के पेड़ लगाएंगे : पार्षद क्षेत्र के पार्षद गजानंद गावड़े और सुरेश टाकलकर से पेड़ों की कटाई के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो पेड़ काटे गए हैं वे जरूरी नहीं थे। अब इनकी जगह नए अच्छी किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने इन्हें काटा है तो कुछ सोचकर ही काटा होगा।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Jun 2024 10: 14 PM IST

इंदौर के रामबाग क्षेत्र में पेड़ काटकर पौधारोपण की तैयारी हो रही है। जो भी इस बात को सुनता है उसे यकीन ही नहीं होता लेकिन मौके पर कटे हुए पेड़ और हर कटे पेड़ के पास पौधे लगाने के लिए किया गया गड्ढा देखकर दिल दहल जाता है। इंदौर के नेता प्रकृति के लिए इतने संवेदनहीन हैं कि उन्होंने एक ही दिन में पौधरोपण के इवेंट के लिए 100 से अधिक पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी और जेसीबी और क्रेन की मदद से जमीन को समतल करके उसे पौधरोपण के इवेंट के लिए वहीं गड्ढे करवा दिए। 

51 लाख पौधे लगाने के लिए नहीं मिल रही जमीन
मामला इंदौर के रामबाग के लोखंडे ब्रिज के पास का है। पार्षद गजानंद गावड़े और सुरेश टाकलकर पौधरोपण का इवेंट आयोजित करवा रहे हैं। बता दें, इंदौर में एक दिन में 51 लाख पौधे लगाने का कार्यक्रम होने वाला है। अधिकारियों को उसके लिए जमीन नहीं मिल रही है। पौधरोपण करने के लिए पिछले सप्ताह अधिकारियों ने इंदौर के पास आशापुर गांव में सरकारी जमीन पर खेती कर रहे परिवार को बेदखल करने की कोशिश की, लेकिन जब प्रभावित किसानों ने पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाने का प्रयास किया, तब अधिकारियों ने वहां पौधरोपण रोका। इसके बाद अब इंदौर में कान्ह नदी के आसपास लगे पेड़ों को काटकर पौधरोपण करने की तैयारी की जा रही है।

पौधों को सींचने के लिए दूर से लाते थे पानी
लोखंडे ब्रिज के पास यूथ होस्टल और वाइल्ड वॉरियर्स संस्था ने पौधे लगाए थे। यूथ होस्टल के अशोक गोलाने ने बताया कि दो साल पहले हमने यहां पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए थे। पौधों को सींचने के लिए हम बहुत दूर से पानी लाते थे। हमने बहुत मेहनत करके यहां पर पौधों को बड़ा किया था। 

रामबाग में कटाई से जुड़े आंकड़े

दो साल पहले शहरवासियों ने किया था पौधरोपण 100 से अधिक पेड़ काटे गए यहां 1000 से अधिक पौधे लगाने का कार्यक्रम यहां होगा 25 हजार से अधिक लोगों को भोजन भी करवाया जाएगा अब अच्छी किस्म के पेड़ लगाएंगे : पार्षद
क्षेत्र के पार्षद गजानंद गावड़े और सुरेश टाकलकर से पेड़ों की कटाई के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो पेड़ काटे गए हैं वे जरूरी नहीं थे। अब इनकी जगह नए अच्छी किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने इन्हें काटा है तो कुछ सोचकर ही काटा होगा।  

Posted in MP