indore:-खजराना-गणेेश-पहनेंगे-तीन-करोड़-के-स्वर्ण-आभूषण,-लगेगा-सवा-लाख-मोदकों-का-भोग
खजराना गणेश मंदिर को सजाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेें दस दिन गणेशोत्सव की रौनक रहेगी। मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया है और फूल बंंगला तैयार किया जा रहा है। गणेशोत्सव पर गणपति बप्पा तीन करोड़ कीमत के स्वर्ण आभूषण पहनेंगे। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि सवा लाख लड्डू मोदको का भोग भी लगाया जाएगा और प्रसाद के रुप में उन्हें भक्तों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए 21 क्विटंल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसमे आठ क्विटल मैदा, पांच क्विटल गुड, ढाई क्विटल असली घी व साढ़े तीन क्विटल सूखे मेवे व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा। अनंत चतुदर्शी पर खजराना गणेश की झांकी भी निकाली जाएगी। चलित दर्शन व्यवस्था रहेगी दर्शन की मंदिर में दस दिन में सात से आठ लाख भक्त दर्शन के लिए आते है। भक्तों को ज्यादा कतार न लगाना पड़े, इसलिए चलित दर्शन व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार कतारों की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने मंदिर पहुंच मार्ग की मरम्मत भी शुरू की है। दस दिनों तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक अायोजन भी होंगे। वृंदावन की भजन मंडलियां भी आएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। शहर के बड़ा गणपति, जूना गणेश मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर में भी आयोजन होंगे। बरसते पानी में पांडालों मेें पहुंची गणेश प्रतिमाएं शुक्रवार को शहर के गणेश मंडल गणेश प्रतिमा को पांडालों तक ले गए। बंगाली काॅलोनी क्षेत्र में बड़ी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं ट्रालियों पर ले जाई गई। बरसते पानी में बरसती पहनाकर गणपति बप्पा को भक्त पांडालों में ले गए। शनिवार को चल समारोह के साथ उनकी स्थापना होगी। पंद्रह-बीस फीट ऊंची प्रतिमा को क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रखकर भक्त गंतव्य तक ले गए। 21 फीट ऊंची एक प्रतिमा को निर्माण स्थल से निकालनेे में भक्तों को पांच घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। शेड हटाने के बाद प्रतिमा को बाहर निकाला जा सका। यह गणेश प्रतिमा रामबाग में स्थापित होगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खजराना गणेश मंदिर को सजाया जा रहा है। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेें दस दिन गणेशोत्सव की रौनक रहेगी। मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया है और फूल बंंगला तैयार किया जा रहा है। गणेशोत्सव पर गणपति बप्पा तीन करोड़ कीमत के स्वर्ण आभूषण पहनेंगे।

मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि सवा लाख लड्डू मोदको का भोग भी लगाया जाएगा और प्रसाद के रुप में उन्हें भक्तों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए 21 क्विटंल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसमे आठ क्विटल मैदा, पांच क्विटल गुड, ढाई क्विटल असली घी व साढ़े तीन क्विटल सूखे मेवे व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा। अनंत चतुदर्शी पर खजराना गणेश की झांकी भी निकाली जाएगी।

चलित दर्शन व्यवस्था रहेगी दर्शन की

मंदिर में दस दिन में सात से आठ लाख भक्त दर्शन के लिए आते है। भक्तों को ज्यादा कतार न लगाना पड़े, इसलिए चलित दर्शन व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार कतारों की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने मंदिर पहुंच मार्ग की मरम्मत भी शुरू की है।

दस दिनों तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक अायोजन भी होंगे। वृंदावन की भजन मंडलियां भी आएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। शहर के बड़ा गणपति, जूना गणेश मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर में भी आयोजन होंगे।

बरसते पानी में पांडालों मेें पहुंची गणेश प्रतिमाएं

शुक्रवार को शहर के गणेश मंडल गणेश प्रतिमा को पांडालों तक ले गए। बंगाली काॅलोनी क्षेत्र में बड़ी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं ट्रालियों पर ले जाई गई। बरसते पानी में बरसती पहनाकर गणपति बप्पा को भक्त पांडालों में ले गए।

शनिवार को चल समारोह के साथ उनकी स्थापना होगी। पंद्रह-बीस फीट ऊंची प्रतिमा को क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रखकर भक्त गंतव्य तक ले गए। 21 फीट ऊंची एक प्रतिमा को निर्माण स्थल से निकालनेे में भक्तों को पांच घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। शेड हटाने के बाद प्रतिमा को बाहर निकाला जा सका। यह गणेश प्रतिमा रामबाग में स्थापित होगी।

Posted in MP