indore:-केेंद्रीय-मंत्री-वीरेंद्र-खटीक-ने-कहा-विपक्ष-हताशा,-निराशा-के-दौर-से-गुजर-रहा-है
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक रविवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को तीसरी बार नकार दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे बजट को लेकर भी बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। दरअसल विपक्ष हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रहा है। Trending Videos उन्होंनेे केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि विपक्ष ने देश में बजट को लेकर निराशा का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन निवेशकों मेें बजट के कारण उत्साह का माहौल है। विदेशी निवेेशक भारत की अर्थव्यवस्था की तरफ आकर्षित हो रहे है और निवेश भी कर रहे है। बजट के सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे।  खटीक से स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रांसजेंडरों के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं होने का जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों के संबंध में जल्दी ही एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमेें अलग-अलग प्रदेशों के अफसर शामिल होंगे। कार्यशाला में ट्रांसजेंडरों से जुड़ी समस्या और उनके निराकरण पर जोर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से काम करती है। विपक्ष भेदभाव करने का आरोप लगाता है। उसमे कोई दम नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जो प्रोजेक्ट बनता है। उससे राज्य आपस में जुड़े रहते है। सभी को उसका फायदा होता है। जीएसटी का संग्रहण जिन राज्यों से होता है, उसे उसी अनुपात में बराबरी से आवंटित किया जाता है। पत्रकारवार्ता में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मौजूूद थे।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक रविवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को तीसरी बार नकार दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे बजट को लेकर भी बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। दरअसल विपक्ष हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रहा है।

Trending Videos

उन्होंनेे केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि विपक्ष ने देश में बजट को लेकर निराशा का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन निवेशकों मेें बजट के कारण उत्साह का माहौल है। विदेशी निवेेशक भारत की अर्थव्यवस्था की तरफ आकर्षित हो रहे है और निवेश भी कर रहे है। बजट के सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे। 

खटीक से स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रांसजेंडरों के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं होने का जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों के संबंध में जल्दी ही एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमेें अलग-अलग प्रदेशों के अफसर शामिल होंगे। कार्यशाला में ट्रांसजेंडरों से जुड़ी समस्या और उनके निराकरण पर जोर दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से काम करती है। विपक्ष भेदभाव करने का आरोप लगाता है। उसमे कोई दम नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जो प्रोजेक्ट बनता है।

उससे राज्य आपस में जुड़े रहते है। सभी को उसका फायदा होता है। जीएसटी का संग्रहण जिन राज्यों से होता है, उसे उसी अनुपात में बराबरी से आवंटित किया जाता है। पत्रकारवार्ता में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मौजूूद थे।  

Posted in MP