चंदन के पेड़ काटे। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल से तीन चंदन के पेड़ काट कर आठ बदमाश ले गए। सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने बंदूक अड़ाकर उसे धमकाया और इत्मीनान से पेड़ काट कर ले गए।
चंदन चोरों ने एक पेड़ को नीचे से काटा।फिर उसके तने के उपरी हिस्से को काटा। परिसर में 15-20 साल पहले यह पेड़ लगाए गए थे।गार्ड ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को बदमाश परिसर में आए।
उनकी संख्या आठ थी। पहले परिसर में चार बदमाश दाखिल हुए। उन्होंने एक पेड काटना शुरू किया। गार्ड को आहट हुई तो वह परिसर में वहां पहुंचा, जहां पेड़ काटे जा रहेे थेे। इस बीच उसे बंदूक अड़ाकर तीन बदमाशों ने काबू कर लिया।
इसके बाद परिसर में लगे दूसरे पेड़ों के तने काटने लगे। परिसर के चार पेड़ काटने में उन्हें आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद वे भाग गए। पुुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिसर में लगे कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों को सुराग मिल सके।
Comments