इंदौर में भाई ने भाई को गोली मारी । - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। छोटा भाई गोली लगनेे से गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज जारी हैै। उसके कंधे पर गोली लगी हैै। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। एरोड्रम क्षेत्र के दुर्गा नगर में सोमवार को परवेज पिता अल्लाह नूर ने अपने छोटे भाई जावेद को लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।कुछ देर बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों की खाना खाने की बात पर कहासूनी हुई थी। परवेज गुस्से का तेज था। अक्सर दोनों के बीच पारिवारिक खर्चों को लेकर विवाद होता था। दोनो ही ज्यादा नहीं कमाते थे। पांच साल पहले ही वे एरोड्रम क्षेत्र में रहने पहुंचे थे। परिवार में पिता अल्लाह नूर के अलावा दो बहनें भी हैै। दोनो भाईयों की शादी नहीं हुई थी। पिता अल्लाह नूर को चलने में तकलीफ है। वे पुलिस विभाग मेें हेेड कांस्टेबल थे और वर्ष 2006 मेें सेवानिवृत हुए थे। घटना के समय वे घर पर थे, लेकिन भीतर के कमरे में लेटे थे। उन्होंने गोली का आवाज सुनी थी। इसके बाद वे मदद के लिए चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग पहुंचे और जावेद को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कंधे पर गोली लगने के कारण उसका काफी खून बह गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर में भाई ने भाई को गोली मारी । – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। छोटा भाई गोली लगनेे से गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज जारी हैै। उसके कंधे पर गोली लगी हैै। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

एरोड्रम क्षेत्र के दुर्गा नगर में सोमवार को परवेज पिता अल्लाह नूर ने अपने छोटे भाई जावेद को लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।कुछ देर बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दोनों की खाना खाने की बात पर कहासूनी हुई थी। परवेज गुस्से का तेज था। अक्सर दोनों के बीच पारिवारिक खर्चों को लेकर विवाद होता था। दोनो ही ज्यादा नहीं कमाते थे। पांच साल पहले ही वे एरोड्रम क्षेत्र में रहने पहुंचे थे।

परिवार में पिता अल्लाह नूर के अलावा दो बहनें भी हैै। दोनो भाईयों की शादी नहीं हुई थी। पिता अल्लाह नूर को चलने में तकलीफ है। वे पुलिस विभाग मेें हेेड कांस्टेबल थे और वर्ष 2006 मेें सेवानिवृत हुए थे।

घटना के समय वे घर पर थे, लेकिन भीतर के कमरे में लेटे थे। उन्होंने गोली का आवाज सुनी थी। इसके बाद वे मदद के लिए चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग पहुंचे और जावेद को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कंधे पर गोली लगने के कारण उसका काफी खून बह गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posted in MP