indore:दूसरी-मंजिल-की-गैलरी-से-मौसी-को-बाय-करने-आई-मासूम-बालकनी-से-गिरी,-हो-गई-मौत
इंदौर में बच्ची की गिरने से मौत। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंदौर मेें एक चार साल की बच्ची की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरनेे से मौत हो गई। बच्ची के घर उसके मौसा व मौसी आए थे। शाम को जब वे अपने घर लौट रहे थे तो मासूम आफिया गैलरी में उन्हें बाय करने आई। गैलरी की ऊंचाई कम थी। Trending Videos संतुलन बिगड़ने पर आफिया गैलरी से सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी। उसे गंभीर चोटेें आई। मौसी दौड़कर उसके पास औई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना इंदौर के नंदन नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली आफिया पिता शाहरूख की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। उसके घर ग्रीन पार्क काॅलोनी में रहने वाले मौसा और मौसी आए थे। आफिया उनके साथ कमरे में खेल रही थी। शाम को वे घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। महिला को सांप ने डंसा इंदौर के समीप तिल्लौर खुर्द गांव मेें एक महिला की सांप के डंसने सेे मौत हो गई। 25 वर्षीय महिला अनिता पति सुनील घर मेें सो रही थी। रात में वह अचानक चिल्लाई तो परिजन नींद से जागे। कमरे की लाइट चालू की तो एक काला सांप कमरे में दिखााई दिया। परिजनों ने उसे भगाया और महिला को एक निजी अस्पताल मेें ले गए। वहां उसका इलाज ठीक से नहीं हुआ तो महिला को एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। तब तक जहर शरीर में फैल चुका था। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर में बच्ची की गिरने से मौत। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंदौर मेें एक चार साल की बच्ची की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरनेे से मौत हो गई। बच्ची के घर उसके मौसा व मौसी आए थे। शाम को जब वे अपने घर लौट रहे थे तो मासूम आफिया गैलरी में उन्हें बाय करने आई। गैलरी की ऊंचाई कम थी।

Trending Videos

संतुलन बिगड़ने पर आफिया गैलरी से सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी। उसे गंभीर चोटेें आई। मौसी दौड़कर उसके पास औई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना इंदौर के नंदन नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली आफिया पिता शाहरूख की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। उसके घर ग्रीन पार्क काॅलोनी में रहने वाले मौसा और मौसी आए थे। आफिया उनके साथ कमरे में खेल रही थी। शाम को वे घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।

महिला को सांप ने डंसा

इंदौर के समीप तिल्लौर खुर्द गांव मेें एक महिला की सांप के डंसने सेे मौत हो गई। 25 वर्षीय महिला अनिता पति सुनील घर मेें सो रही थी। रात में वह अचानक चिल्लाई तो परिजन नींद से जागे।

कमरे की लाइट चालू की तो एक काला सांप कमरे में दिखााई दिया। परिजनों ने उसे भगाया और महिला को एक निजी अस्पताल मेें ले गए। वहां उसका इलाज ठीक से नहीं हुआ तो महिला को एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। तब तक जहर शरीर में फैल चुका था। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Posted in MP