indore:दिग्विजय-सिंह-ने-कहा-धनगर-समाज-को-एसटी-आरक्षण-देने-के-लिए-अध्ययन-करे-सरकार
धनगर समाज के सम्मेलन मेें सिंह - फोटो : amar ujala digital विस्तार Follow Us समग्र धनगर समाज का सम्मेलन रविवार को गांधीहाॅॅल में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि धनगर समाज का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व है।एक साधरण से धनगर परिवार मे जन्मे मल्हारराव होलकर ने अपने पराक्रम से मालवा की सुबेदारी प्राप्त की। उनकी बहू पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने राजवंश की ख्याती देशभर में फैलाई। अहिल्याबाई के राज में जनता शासक थी। सिंह ने कहा कि धनगर समाज को एस टी आरक्षण के मामले में भी सरकार को विस्तृत अध्ययन करना चाहिए। कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री रेवन्ना ने कहा की धनगर समाज हर प्रदेश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, धनगर समाज की देश में 14 करोड़ जनसंख्या है बस उसे संगठित होने की जरुरत है। नितिन गुरुजी ने कहा की समाज तभी प्रगति करेगा जब युवा समाज के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाएगा। अतिथियों का स्वागत जतिन थोरात, जितेश होलकर, अभिषेक गावड़े, रंजीत भांड ने किया। समाज ने सरकार के सामने रखी यह मांग समाज ने अहिल्याबाई की प्रतिमा इंदौर के आसपास किसी पहाडी पर लगाने की मांग की। उस स्थान को समाज को आवंटित करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर के प्रवेश मार्ग पर होलकर राजवंश से जुड़ा द्वार भी बनाने की मांग उठी। सम्मेलन मेें कहा गया कि मध्य प्रदेश में धनगर समाज व उपजातियों के 70 लाख मतदाता है, इसलिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी राजनीतिक दलों को देना चाहिए।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धनगर समाज के सम्मेलन मेें सिंह – फोटो : amar ujala digital

विस्तार Follow Us

समग्र धनगर समाज का सम्मेलन रविवार को गांधीहाॅॅल में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि धनगर समाज का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व है।एक साधरण से धनगर परिवार मे जन्मे मल्हारराव होलकर ने अपने पराक्रम से मालवा की सुबेदारी प्राप्त की। उनकी बहू पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने राजवंश की ख्याती देशभर में फैलाई। अहिल्याबाई के राज में जनता शासक थी। सिंह ने कहा कि धनगर समाज को एस टी आरक्षण के मामले में भी सरकार को विस्तृत अध्ययन करना चाहिए।

कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री रेवन्ना ने कहा की धनगर समाज हर प्रदेश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, धनगर समाज की देश में 14 करोड़ जनसंख्या है बस उसे संगठित होने की जरुरत है। नितिन गुरुजी ने कहा की समाज तभी प्रगति करेगा जब युवा समाज के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाएगा। अतिथियों का स्वागत जतिन थोरात, जितेश होलकर, अभिषेक गावड़े, रंजीत भांड ने किया।

समाज ने सरकार के सामने रखी यह मांग

समाज ने अहिल्याबाई की प्रतिमा इंदौर के आसपास किसी पहाडी पर लगाने की मांग की। उस स्थान को समाज को आवंटित करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर के प्रवेश मार्ग पर होलकर राजवंश से जुड़ा द्वार भी बनाने की मांग उठी। सम्मेलन मेें कहा गया कि मध्य प्रदेश में धनगर समाज व उपजातियों के 70 लाख मतदाता है, इसलिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी राजनीतिक दलों को देना चाहिए।

Posted in MP