indore:इंदौर-से-दिल्ली-जाने-वाली-उड़ान-फिर-निरस्त,-इस-बार-दूसरी-बार-यात्री-उड़ान-निरस्त-होने-के-कारण-परेशान
दिल्ली जाने वाली उड़ान फिर निरस्त। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंडिगो एयरलाइंस ने इस माह दूसरी बार दिल्ली जाने वाली उड़ान अचानक निरस्त कर दी। इससे यात्री परेशान हो गए और उन्हें दिल्ली जाने के लिए दूसरे विकल्पों को चुनना पड़ा। उड़ान के निरस्त होने के बाद दिल्ली जाने के लिए आए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। कंपनी ने उड़ान निरस्त करने के तकनीकी कारण बताया है। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से रात को टेकआफ करती है और दस बजे इंदौर आती है और फिर सुबह उड़ान भरती है, लेकिन कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। कंपनी के अफसरों का कहना है कि उड़ान निरस्त करने की जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी। उन्हें टिकट का पैसा भी लौटा दिया। इस कारण यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। हज पर नहीं जा पाए थे यात्री कुछ दिनों पहले भी इंडिगो ने दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त कर दी। उस विमान से 14 यात्रियों को दिल्ली से हज के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेना थी,लेकिन वे उड़ान निरस्त होने के कारण जा नहीं पाए। उन्होंने काफी देर तक एयरपोर्ट पर हंगामा किया था। मौसम के चलते इस माह दिल्ली और मुबंई की कुछ उड़ानें देेरी से रवाना हुई थी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली जाने वाली उड़ान फिर निरस्त। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंडिगो एयरलाइंस ने इस माह दूसरी बार दिल्ली जाने वाली उड़ान अचानक निरस्त कर दी। इससे यात्री परेशान हो गए और उन्हें दिल्ली जाने के लिए दूसरे विकल्पों को चुनना पड़ा। उड़ान के निरस्त होने के बाद दिल्ली जाने के लिए आए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। कंपनी ने उड़ान निरस्त करने के तकनीकी कारण बताया है।

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से रात को टेकआफ करती है और दस बजे इंदौर आती है और फिर सुबह उड़ान भरती है, लेकिन कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। कंपनी के अफसरों का कहना है कि उड़ान निरस्त करने की जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी। उन्हें टिकट का पैसा भी लौटा दिया। इस कारण यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।

हज पर नहीं जा पाए थे यात्री

कुछ दिनों पहले भी इंडिगो ने दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त कर दी। उस विमान से 14 यात्रियों को दिल्ली से हज के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेना थी,लेकिन वे उड़ान निरस्त होने के कारण जा नहीं पाए। उन्होंने काफी देर तक एयरपोर्ट पर हंगामा किया था। मौसम के चलते इस माह दिल्ली और मुबंई की कुछ उड़ानें देेरी से रवाना हुई थी।

Posted in MP