independence-day-indore:-परेड-में-आकर्षण-का-केंद्र-रही-लाड़ली-बहना-योजना,-धूप-में-बेहोश-हुई-छात्रा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Aug 2023 12: 01 PM IST शहर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी मैदान पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर भी मौजूद रहे।  मंत्री सिलावट ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में पहली बार लाड़ली बहना सेना की सदस्यों की परेड खास आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में वर्ष भर में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी हुआ। प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी दी संबोधित करते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं लागू कर कमजोर तबके को आगे बढ़ाया है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। मध्य प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है प्रदेश में सवा करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है।  बेहोश हुई छात्रा कार्यक्रम में अधिक देर तक खड़े रहने के कारण अहिल्याश्रम स्कूल कीएक छात्रा बेहोश हो गई। उसे साथी छात्राओं और टीचर्स ने पानी पिलाया तब वह होश में आई। होश में आते ही वह रोने लगी। वह सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लगातार खड़ी थी। होश में आने पर उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। स्काउट गाइड अनिता सोलंकी ने बताया कि अभी उमस का माहौल है। और ऐसे में बच्चों को थकान के कारण बेहोशी आ जाती है। पानी पीने के बाद वह होश में आ गई है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Aug 2023 12: 01 PM IST

शहर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी मैदान पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर भी मौजूद रहे। 

मंत्री सिलावट ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में पहली बार लाड़ली बहना सेना की सदस्यों की परेड खास आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में वर्ष भर में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी हुआ।

प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी दी
संबोधित करते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं लागू कर कमजोर तबके को आगे बढ़ाया है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। मध्य प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है प्रदेश में सवा करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है। 

बेहोश हुई छात्रा
कार्यक्रम में अधिक देर तक खड़े रहने के कारण अहिल्याश्रम स्कूल कीएक छात्रा बेहोश हो गई। उसे साथी छात्राओं और टीचर्स ने पानी पिलाया तब वह होश में आई। होश में आते ही वह रोने लगी। वह सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लगातार खड़ी थी। होश में आने पर उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। स्काउट गाइड अनिता सोलंकी ने बताया कि अभी उमस का माहौल है। और ऐसे में बच्चों को थकान के कारण बेहोशी आ जाती है। पानी पीने के बाद वह होश में आ गई है।

Posted in MP