health:-क्या-खाते-हैं-डॉक्टर,-बीमार-नहीं-होते…-रोज-फल-सलाद,-आधा-घंटा-व्यायाम-और-कम-नमक-शकर
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें आजकल की जीवनशैली में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या नहीं कर रहे लेकिन फिर भी स्वास्थ्य हम सभी के लिए दूर की कौड़ी बनता जा रहा है। एक तरफ हम अपनी गलतियों की वजह से बीमार हो रहे हैं और दूसरी तरफ हमें स्वस्थ करने वाले डॉक्टर मरीजों के बीच में रहकर भी स्वस्थ रहते हैं। दिनभर मरीजों के बीच रहकर भी स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती है। सुबह से शाम तक मरीजों की देखभाल और काम के तनाव के बीच डॉक्टर कभी बीमार क्यों नहीं होते। यह सवाल अक्सर आपके भी मन में आता होगा। हमने शहर के प्रमुख डॉक्टरों से बात की और जाना कि स्वस्थ रहने के लिए वे क्या करते हैं। डॉक्टरों ने अपनी जीवनशैली के अनुसार कई बातें बताई लेकिन कुछ बातें सभी डॉक्टरों के बीच में एक समान मिलीं। इन बातों को अपने जीवन में उतारकर हम भी स्वस्थ रह सकते हैं।  सभी डॉक्टरों की यही दिनचर्या 1. सभी डॉक्टरों ने कहा कि वे भूख से कम भोजन करते हैं। 2. भोजन में फल और सलाद की मात्रा अधिक रखते हैं। 3. जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं।  4. प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम करते हैं। 5. नमक और शकर का कम से कम उपयोग करते हैं। 6. व्यसनों से दूरी बनाकर रखते हैं।  7. अपने शौक जैसे संगीत, रीडिंग, राइटिंग को भी थोड़ा समय देते हैं। अमर उजाला पैनल डॉक्टर सघीर अहमद (कार्डियोलाजिस्ट) डॉक्टर ईशा तिवारी अरोड़ा (नेफ्रोलाजिस्ट) डॉक्टर सूरज वर्मा (चेस्ट फिजिशियन)

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDORE NEWS – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल की जीवनशैली में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या नहीं कर रहे लेकिन फिर भी स्वास्थ्य हम सभी के लिए दूर की कौड़ी बनता जा रहा है। एक तरफ हम अपनी गलतियों की वजह से बीमार हो रहे हैं और दूसरी तरफ हमें स्वस्थ करने वाले डॉक्टर मरीजों के बीच में रहकर भी स्वस्थ रहते हैं।

दिनभर मरीजों के बीच रहकर भी स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती है। सुबह से शाम तक मरीजों की देखभाल और काम के तनाव के बीच डॉक्टर कभी बीमार क्यों नहीं होते। यह सवाल अक्सर आपके भी मन में आता होगा। हमने शहर के प्रमुख डॉक्टरों से बात की और जाना कि स्वस्थ रहने के लिए वे क्या करते हैं। डॉक्टरों ने अपनी जीवनशैली के अनुसार कई बातें बताई लेकिन कुछ बातें सभी डॉक्टरों के बीच में एक समान मिलीं। इन बातों को अपने जीवन में उतारकर हम भी स्वस्थ रह सकते हैं। 

सभी डॉक्टरों की यही दिनचर्या

1. सभी डॉक्टरों ने कहा कि वे भूख से कम भोजन करते हैं।
2. भोजन में फल और सलाद की मात्रा अधिक रखते हैं।
3. जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं। 
4. प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम करते हैं।
5. नमक और शकर का कम से कम उपयोग करते हैं।
6. व्यसनों से दूरी बनाकर रखते हैं। 
7. अपने शौक जैसे संगीत, रीडिंग, राइटिंग को भी थोड़ा समय देते हैं।

अमर उजाला पैनल
डॉक्टर सघीर अहमद (कार्डियोलाजिस्ट)
डॉक्टर ईशा तिवारी अरोड़ा (नेफ्रोलाजिस्ट)
डॉक्टर सूरज वर्मा (चेस्ट फिजिशियन)