gandhi-zoological-park-gwalior:-टाइगर-मीरा-ने-तीन-शावकों-को-दिया-जन्म,-पहले-जन्मे-बाघों-का-आज-से-दीदार-शुरू
तीन शावकों को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सोमवार को एक और खुशखबरी देखने को मिली है। बाघिन मीरा ने रविवार रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें शावकों में दो का रंग सफेद है और एक का रंग पीला है। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, तीनों ही शावक व बाघिन मीरा स्वस्थ हैं। बता दें कि चिड़ियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को तीन शावकों काे जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी आज से ही सैलानियों ने करना शुरू किया है। ऐसे में ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। चिड़ियाघर में आज सैलानी 39 दिन के तीन टाइगर के शावकों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही सैलानी इन शावकों का नामकरण करने के लिए अपने पसंद के नाम का सुझाव भी चिड़ियाघर में दे सकेंगे। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर इन शावकों का नामकरण किया जाएगा। इस मौके पर महापौर डा. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर और आयुक्त हर्ष सिंह मौजूद रहेंगे। चिड़ियाघर में टाइगर दुर्गा ने गत 28 जून को इन शावकों को जन्म दिया था और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है। इसमें नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है। वर्तमान में चिड़ियाघर में नौ टाइगर हैं। इनमें छह पीले और तीन सफेद टाइगर हैं। नौ में से चार टाइगर नर हैं और दो मादा हैं। चिड़ियाघर में टाइगर के जन्म के साथ ही सर्वाइल भी हो जाता है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तीन शावकों को दिया जन्म – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सोमवार को एक और खुशखबरी देखने को मिली है। बाघिन मीरा ने रविवार रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें शावकों में दो का रंग सफेद है और एक का रंग पीला है। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, तीनों ही शावक व बाघिन मीरा स्वस्थ हैं।

बता दें कि चिड़ियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को तीन शावकों काे जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी आज से ही सैलानियों ने करना शुरू किया है। ऐसे में ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।

चिड़ियाघर में आज सैलानी 39 दिन के तीन टाइगर के शावकों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही सैलानी इन शावकों का नामकरण करने के लिए अपने पसंद के नाम का सुझाव भी चिड़ियाघर में दे सकेंगे। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर इन शावकों का नामकरण किया जाएगा। इस मौके पर महापौर डा. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर और आयुक्त हर्ष सिंह मौजूद रहेंगे।

चिड़ियाघर में टाइगर दुर्गा ने गत 28 जून को इन शावकों को जन्म दिया था और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है। इसमें नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है। वर्तमान में चिड़ियाघर में नौ टाइगर हैं। इनमें छह पीले और तीन सफेद टाइगर हैं। नौ में से चार टाइगर नर हैं और दो मादा हैं। चिड़ियाघर में टाइगर के जन्म के साथ ही सर्वाइल भी हो जाता है।

Posted in MP