dhar-news:-अजब-गजब-मध्य-प्रदेश-का-रॉकी-भाई!-बाइक-में-आग-लगी-तो-उससे-ही-सुलगाई-सिगरेट
धार में जलती बाइक के साथ युवक ने किया स्टंट। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के धार शहर में शनिवार को हैरान-परेशान करने वाला नजारा सामने आया। सुबह करीब 11 बजे धार की नगर पालिका के सामने चलती बाइक में आग लग गई। इसके बाद बाइक सवार ने जैसे-तैसे बाइक रोककर अपनी जान बचाई। इस दौरान धूं-धूं कर जलती बाइक पर एक युवक जा बैठा। बाइक की आग से ही उसने सिगरेट सुलगाई और स्टंट करने लगा।  मामला शनिवार का है। राजोद निवासी ईश्वर दांगी सुबह 11 बजे धार नगर पालिका के सामने से गुजर रहे थे। उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे उन्होंने गाड़ी रोकी और जान बचाई। पुलिस-प्रशासन को भी सूचित किया गया। लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश भी की। इस दौरान एक युवक स्टंट करते हुए जलती बाइक के पास पहुंच गया। उसने उसी अंदाज में सिगरेट सुलगाई, जैसा केजीएफ-2 में रॉकी भाई का किरदार निभा रहे यश ने बड़ी मशीन गन की गरम नाल से सुलगाई थी। युवक का यह अंदाज और इसका वीडियो वायरल हो गया है।  हटने को तैयार नहीं था युवक वह युवक जलती बाइक से हट ही नहीं रहा था। वहां जमा भीड़ ने उसे समझाइश दी, तब वह जाकर हटा। हटते-हटते भी ऐसे दिखाया कि वह कोई बहुत बड़ा काम करके लौटा है। रील बनाने के चक्कर में किया गया स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था। कुछ देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि बाइक सवार सुरक्षित है। आग पर समय रहते काबू पा लिया है।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार में जलती बाइक के साथ युवक ने किया स्टंट। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के धार शहर में शनिवार को हैरान-परेशान करने वाला नजारा सामने आया। सुबह करीब 11 बजे धार की नगर पालिका के सामने चलती बाइक में आग लग गई। इसके बाद बाइक सवार ने जैसे-तैसे बाइक रोककर अपनी जान बचाई। इस दौरान धूं-धूं कर जलती बाइक पर एक युवक जा बैठा। बाइक की आग से ही उसने सिगरेट सुलगाई और स्टंट करने लगा। 

मामला शनिवार का है। राजोद निवासी ईश्वर दांगी सुबह 11 बजे धार नगर पालिका के सामने से गुजर रहे थे। उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे उन्होंने गाड़ी रोकी और जान बचाई। पुलिस-प्रशासन को भी सूचित किया गया। लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश भी की। इस दौरान एक युवक स्टंट करते हुए जलती बाइक के पास पहुंच गया। उसने उसी अंदाज में सिगरेट सुलगाई, जैसा केजीएफ-2 में रॉकी भाई का किरदार निभा रहे यश ने बड़ी मशीन गन की गरम नाल से सुलगाई थी। युवक का यह अंदाज और इसका वीडियो वायरल हो गया है। 

हटने को तैयार नहीं था युवक
वह युवक जलती बाइक से हट ही नहीं रहा था। वहां जमा भीड़ ने उसे समझाइश दी, तब वह जाकर हटा। हटते-हटते भी ऐसे दिखाया कि वह कोई बहुत बड़ा काम करके लौटा है। रील बनाने के चक्कर में किया गया स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था। कुछ देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि बाइक सवार सुरक्षित है। आग पर समय रहते काबू पा लिया है।  

Posted in MP