dhar:-केदारनाथ-यात्रा-पर-गए-जिले-के-तीन-लोगों-की-मौत,-दर्शन-कर-लौटते-समय-हुआ-था-हादसा;-इलाके-में-शोक-की-लहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Sep 2024 02: 46 PM IST Dhar News: केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे कई श्रद्धालु इस भूस्खलन का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतका - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है। मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए है, जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी हुई है। साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है। इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Sep 2024 02: 46 PM IST

Dhar News: केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे कई श्रद्धालु इस भूस्खलन का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतका – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।

मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए है, जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी हुई है। साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है। इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP