क्षमता से अधिक समर्थकों के साथ सवार होकर भाजपा के पूर्व विधायक नियमों की अनदेखी करते हुए - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के दमोह में भाजपा के पूर्व विधायक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। पूर्व भाजपा विधायक लखन पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ खचाखच भरे ऑटो में बैठकर सवारी कर रहे थे। ऑटो पूरी तरह समर्थकों से भरा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस गुजरते हुए ऑटो को देखता रहा। दरअसल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक लखन पटेल शुक्रवार को आटो की सवारी करते देखे गए। जिसे देख लोग हैरान हुए।विधायक की सादगी देख तारीफ भी करने लगे। लेकिन पूर्व विधायक नियमों को दरकिनार कर यह आटो की सवारी कर रहे थे। वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे थे और पीछे क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी। घंटाघर के समीप पूर्व विधायक का काफिला निकला तो वहां एक यातायात पुलिस का जवान ट्रेफिक व्यवस्था संभाल रहा था। लेकिन उसके सामने ही नेता जी नियमों को दरकिनार कर निकल गए। वह पुलिसकर्मी भी हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सका। क्योंकि मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा था। यह फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि पूर्व विधायक ने आटो की सवारी की यह बहुत अच्छी बात है और इस प्रकार की सादगी भी नेताओं को रखनी चाहिए। लेकिन लोग यह भी कह रहे हैं कि यह तो नियमों का उल्लंघन भी है। क्षमता से अधिक लोग ऑटो में बैठे हैं। बता दें कि पूर्व विधायक लखन पटेल आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर पथरिया से भाजपा प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को दमोह के गुबरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था। इसलिए उनके हैलीपेड पर लखन पटेल को भी जाना था। तो सीएम के आने से पहले उन्होंने ऑटो की सवारी की।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्षमता से अधिक समर्थकों के साथ सवार होकर भाजपा के पूर्व विधायक नियमों की अनदेखी करते हुए – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के दमोह में भाजपा के पूर्व विधायक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। पूर्व भाजपा विधायक लखन पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ खचाखच भरे ऑटो में बैठकर सवारी कर रहे थे। ऑटो पूरी तरह समर्थकों से भरा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस गुजरते हुए ऑटो को देखता रहा।

दरअसल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक लखन पटेल शुक्रवार को आटो की सवारी करते देखे गए। जिसे देख लोग हैरान हुए।विधायक की सादगी देख तारीफ भी करने लगे। लेकिन पूर्व विधायक नियमों को दरकिनार कर यह आटो की सवारी कर रहे थे। वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे थे और पीछे क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी। घंटाघर के समीप पूर्व विधायक का काफिला निकला तो वहां एक यातायात पुलिस का जवान ट्रेफिक व्यवस्था संभाल रहा था। लेकिन उसके सामने ही नेता जी नियमों को दरकिनार कर निकल गए। वह पुलिसकर्मी भी हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सका। क्योंकि मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा था।

यह फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि पूर्व विधायक ने आटो की सवारी की यह बहुत अच्छी बात है और इस प्रकार की सादगी भी नेताओं को रखनी चाहिए। लेकिन लोग यह भी कह रहे हैं कि यह तो नियमों का उल्लंघन भी है। क्षमता से अधिक लोग ऑटो में बैठे हैं।

बता दें कि पूर्व विधायक लखन पटेल आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर पथरिया से भाजपा प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को दमोह के गुबरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था। इसलिए उनके हैलीपेड पर लखन पटेल को भी जाना था। तो सीएम के आने से पहले उन्होंने ऑटो की सवारी की।

Posted in MP