damoh:-सांप-के-डसने-के-बाद-घंटों-बाढ़-में-फंसी-रही-महिला,-प्रशासन-ने-रेस्क्यू-कर-अस्पताल-भिजवाया
महिला का रेस्क्यू करती टीम विस्तार Follow Us दमोह जिले के हटा ब्लाक के बंधा गांव में बुधवार रात एक महिला को सांप ने डस लिया था। जिसे इलाज के असपताल ले जाना जरूरी था, क्योंकि घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा था। महिला काफी देर तक इंतजार करती रही। इसके बाद कलेक्टर को जानकारी लगते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया। जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण ग्रामीण अंचलों में चारों ओर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में गंभीर हालत में मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो रहा है। हटा ब्लाक के रनेह थाना अंतर्गत आने वाले बंधा गांव में भी बाढ़ के हालात है। इस दौरान काजल रजक नाम की महिला को बुधवार रात सांप ने डस लिया जो इलाज के अभाव में घर पर ही काफी देर परेशान होती रही। महिला का पूरा घर पानी से घिरा हुआ था। उसे अस्पताल तक ले जाना किसी भी हालत में संभव नहीं था। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी डाली। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को जानकारी लगी तो गुरुवार सुबह उनके निर्देश पर हटा एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने एसडीआरएफ की टीम और पुलिस के साथ मिलकर महिला का रेस्क्यू किया। पीड़ित महिला काजल पति बलराम रजक को मोटरबोट के सहारे पानी से निकालकर हटा बीएमओ डॉ उमाशंकर पटेल और स्टाफ की मौजूदगी में 108 वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल भिजवाया जहां पर महिला का इलाज जारी है। इसी तरह गैसाबाद थाना के मुराछ गांव में दो गर्भवती महिलाएं पानी में फसी हुई थी। जिसमें भारती पति राजकुमार अहिरवार और एक अन्य महिला इन्हें अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। रेस्क्यू दल ने दोनों महिलाओं को निकालकर हटा सिविल अस्पताल भिजवाया। लगातार हो रही बारिश के कारण चारों ओर बाड़ के हालात बने हैं क्योंकि नदी नाले उफान पर हैं। इसलिए जहां भी लोगों के फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिल रही है। तत्काल उनका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महिला का रेस्क्यू करती टीम

विस्तार Follow Us

दमोह जिले के हटा ब्लाक के बंधा गांव में बुधवार रात एक महिला को सांप ने डस लिया था। जिसे इलाज के असपताल ले जाना जरूरी था, क्योंकि घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा था। महिला काफी देर तक इंतजार करती रही। इसके बाद कलेक्टर को जानकारी लगते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया।

जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण ग्रामीण अंचलों में चारों ओर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में गंभीर हालत में मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो रहा है।

हटा ब्लाक के रनेह थाना अंतर्गत आने वाले बंधा गांव में भी बाढ़ के हालात है। इस दौरान काजल रजक नाम की महिला को बुधवार रात सांप ने डस लिया जो इलाज के अभाव में घर पर ही काफी देर परेशान होती रही। महिला का पूरा घर पानी से घिरा हुआ था। उसे अस्पताल तक ले जाना किसी भी हालत में संभव नहीं था। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी डाली।

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को जानकारी लगी तो गुरुवार सुबह उनके निर्देश पर हटा एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने एसडीआरएफ की टीम और पुलिस के साथ मिलकर महिला का रेस्क्यू किया। पीड़ित महिला काजल पति बलराम रजक को मोटरबोट के सहारे पानी से निकालकर हटा बीएमओ डॉ उमाशंकर पटेल और स्टाफ की मौजूदगी में 108 वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल भिजवाया जहां पर महिला का इलाज जारी है।

इसी तरह गैसाबाद थाना के मुराछ गांव में दो गर्भवती महिलाएं पानी में फसी हुई थी। जिसमें भारती पति राजकुमार अहिरवार और एक अन्य महिला इन्हें अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। रेस्क्यू दल ने दोनों महिलाओं को निकालकर हटा सिविल अस्पताल भिजवाया। लगातार हो रही बारिश के कारण चारों ओर बाड़ के हालात बने हैं क्योंकि नदी नाले उफान पर हैं। इसलिए जहां भी लोगों के फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिल रही है। तत्काल उनका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Posted in MP