damoh:-पटाखा-फैक्ट्री-विस्फोट-में-cm-ने-जारी-की-सहायता-राशि,-मृतकों-और-घायलों-के-परिजनों-मिला-मुआवजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 10: 27 AM IST Damoh: दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है। पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस राशि का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। सहायता राशि के चेक देते जयंत मलैया विस्तार Follow Us दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है। पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस राशि का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक एक लाख की सहायता राशि मिली है। 30 अक्टूबर को हुआ था ब्लास्ट बता दें बड़ा पुल पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में फैक्ट्री मालिक सहित 6 महिलाओं की मौत हुई थी और आठ महिलाएं घायल हुई थी। तभी से मृतक और घायलों के परिजन शासन, प्रशासन से सहायता राशि की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान मद से मृतकों और घायलों के परिजनों के लिये 32 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। विधायक जयंत मलैया ने किये चेक वितरित मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 06 लोग मृत और 08 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की गई। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शासन को पत्र भेजे और बात भी की। कलेक्टर का फोन आया राशि आ गई है, तो मैंने कहा बहुत विलंब हो गया अब और विलंब नहीं करना। सबको बुलाकर आज ही 4-4 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिजनों को और 1-1 लाख रुपए की राशि घायलों को कुल मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा मैं इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते और आप सभी की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। इन मतकों के परिजनों को मिली राशि। मृतकों में रिंकी कोरी, उमा कोरी, अपूर्वा खटीक, विनीता राजपूत, रामकली कोष्ठी एवं प्रेमलता चक्रवर्ती के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। वहीं घायलों में चंद्ररानी पति लक्ष्मी प्रसाद, पुष्पा पति खेमचंद्र चक्रवर्ती, मोहनी पति मुरली रैकवार, रचना पति कमल प्रसाद, विमला पति घनश्याम, आरती पति परषोत्तम, सुशीला पति सुखचंद व नेहा पति दुर्गादास को 1-1 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि घायलों का अभी तक इलाज चल रहा है और मृतकों व घायलों के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 10: 27 AM IST

Damoh: दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है। पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस राशि का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। सहायता राशि के चेक देते जयंत मलैया

विस्तार Follow Us

दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है। पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस राशि का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक एक लाख की सहायता राशि मिली है।

30 अक्टूबर को हुआ था ब्लास्ट
बता दें बड़ा पुल पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में फैक्ट्री मालिक सहित 6 महिलाओं की मौत हुई थी और आठ महिलाएं घायल हुई थी। तभी से मृतक और घायलों के परिजन शासन, प्रशासन से सहायता राशि की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान मद से मृतकों और घायलों के परिजनों के लिये 32 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

विधायक जयंत मलैया ने किये चेक वितरित
मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 06 लोग मृत और 08 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की गई। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शासन को पत्र भेजे और बात भी की। कलेक्टर का फोन आया राशि आ गई है, तो मैंने कहा बहुत विलंब हो गया अब और विलंब नहीं करना। सबको बुलाकर आज ही 4-4 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिजनों को और 1-1 लाख रुपए की राशि घायलों को कुल मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा मैं इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते और आप सभी की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।

इन मतकों के परिजनों को मिली राशि।
मृतकों में रिंकी कोरी, उमा कोरी, अपूर्वा खटीक, विनीता राजपूत, रामकली कोष्ठी एवं प्रेमलता चक्रवर्ती के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। वहीं घायलों में चंद्ररानी पति लक्ष्मी प्रसाद, पुष्पा पति खेमचंद्र चक्रवर्ती, मोहनी पति मुरली रैकवार, रचना पति कमल प्रसाद, विमला पति घनश्याम, आरती पति परषोत्तम, सुशीला पति सुखचंद व नेहा पति दुर्गादास को 1-1 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि घायलों का अभी तक इलाज चल रहा है और मृतकों व घायलों के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP