न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 06: 59 PM IST सागर स्मार्ट सिटी में हुए 900 करोड़ के घोटाले तथा जिले में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय सिविल लाइन चौराहे पर एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Trending Videos आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सागर जिले में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बरोदिया नोनागिर गांव में दलित परिवार के सदस्यों की हत्या तथा हत्या के बाद उनका उत्पीड़न जारी है। उन्होंने बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित वर्तमान मंत्री गोविंद सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे सागर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे हैं और प्रशासन सत्ता की कठपुतली बना है। अगर अधिकारियों के रुख में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा तथा संज्ञान में आने वाले मामले न्यायालय में ले जाए जाएंगे।  जीतू पटवारी ने कहा कि सागर की पहचान लाखा बंजारा झील में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 900 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। स्थानीय बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्या नेता और अधिकारी झील के पानी का आचमन कर सकते हैं या उसमें नहा सकते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि चंद नेताओं की जमीन को लाभ पहुंचाने सागर के पुराने बस स्टैंड को नई जगह स्थानांतरित किया गया है, जिससे हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दलित उत्पीड़न तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए और जो भी अधिकारी या नेता इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ भी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।  कांग्रेस विधायक तथा चंबल अंचल के तेज तर्रार नेता फूल सिंह वरैया ने भी प्रदेश सरकार को दलित अत्याचार पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने सागर जिले में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के लिए सरकार को दोषी ठहराया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के मसले पर दिए गए फैसले को नरेंद्र मोदी की चाल बताया। फूल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी में सामने से लड़ने की ताकत नहीं है, इसलिए दलित आरक्षण समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया जा रहा है। कांग्रेस की इस आमसभा को अन्य स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।  आमसभा के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने के एलान के तहत कांग्रेसियों ने एक जुलूस निकाल कर स्थानीय कलेक्ट्रेट का रुख किया। लेकिन यहां प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर तथा भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था, जिससे कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय न पहुंच सके और हुआ भी यही। कांग्रेसियों के जुलूस को बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बैरिकेट्स लांघने की असफल कोशिश की। कुछ नेता कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने पानी की बौछार कर नीचे उतरने पर विवश कर दिया। हालांकि, बैरिकेड्स लांघने का प्रयास सिर्फ गिने चुने नेता और कार्यकर्ताओं ने किया, बाकी बड़े नेता इस कोशिश से दूर ही रहे। थोड़ी देर की हुज्जत के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 06: 59 PM IST

सागर स्मार्ट सिटी में हुए 900 करोड़ के घोटाले तथा जिले में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय सिविल लाइन चौराहे पर एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending Videos

आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सागर जिले में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बरोदिया नोनागिर गांव में दलित परिवार के सदस्यों की हत्या तथा हत्या के बाद उनका उत्पीड़न जारी है। उन्होंने बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित वर्तमान मंत्री गोविंद सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे सागर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे हैं और प्रशासन सत्ता की कठपुतली बना है। अगर अधिकारियों के रुख में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा तथा संज्ञान में आने वाले मामले न्यायालय में ले जाए जाएंगे। 

जीतू पटवारी ने कहा कि सागर की पहचान लाखा बंजारा झील में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 900 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। स्थानीय बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्या नेता और अधिकारी झील के पानी का आचमन कर सकते हैं या उसमें नहा सकते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि चंद नेताओं की जमीन को लाभ पहुंचाने सागर के पुराने बस स्टैंड को नई जगह स्थानांतरित किया गया है, जिससे हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दलित उत्पीड़न तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए और जो भी अधिकारी या नेता इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ भी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। 

कांग्रेस विधायक तथा चंबल अंचल के तेज तर्रार नेता फूल सिंह वरैया ने भी प्रदेश सरकार को दलित अत्याचार पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने सागर जिले में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के लिए सरकार को दोषी ठहराया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के मसले पर दिए गए फैसले को नरेंद्र मोदी की चाल बताया। फूल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी में सामने से लड़ने की ताकत नहीं है, इसलिए दलित आरक्षण समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया जा रहा है। कांग्रेस की इस आमसभा को अन्य स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया। 

आमसभा के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने के एलान के तहत कांग्रेसियों ने एक जुलूस निकाल कर स्थानीय कलेक्ट्रेट का रुख किया। लेकिन यहां प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर तथा भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था, जिससे कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय न पहुंच सके और हुआ भी यही। कांग्रेसियों के जुलूस को बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बैरिकेट्स लांघने की असफल कोशिश की। कुछ नेता कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने पानी की बौछार कर नीचे उतरने पर विवश कर दिया। हालांकि, बैरिकेड्स लांघने का प्रयास सिर्फ गिने चुने नेता और कार्यकर्ताओं ने किया, बाकी बड़े नेता इस कोशिश से दूर ही रहे। थोड़ी देर की हुज्जत के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।

Posted in MP