वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा (कांगो) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 03 Sep 2024 11: 44 AM IST
रिपोर्ट के मुताबिक, 1,500 लोगों की क्षमता वाली कांगो की मुख्य जेल मकाला में 12,000 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें से ज्यादातर के केस अदालतो में लंबित हैं। जेल – फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार Follow Us
अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित कांगो की मुख्य जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की मौत भगदड़ की वजह से बताई जा रही है। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि सोमवार तड़के किंशासा में मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे 24 कैदियों को चेतावनी देने के बाद गोली मार दी। इसके बाद जेल में भगदड़ के हालात बन गए। देखते ही देखते सैकड़ां लोग खूनइ से लथपथ जमीन पर गिर गए। अब तक जानकारी के मुताबिक, 129 कैदियों की मौत हो चुकी है। संख्या बढ़ भी सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 1,500 लोगों की क्षमता वाली कांगो की मुख्य जेल मकाला में 12,000 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें से ज्यादातर के केस अदालतो में लंबित हैं। यहां पहले भी जेल से भागने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 2017 में एक धार्मिक संप्रदाय के हमलों में दर्जनों लोगों को छुड़ाया गया था।
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि जेल के अंदर गोलीबारी रविवार आधी रात से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चली। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पहले बताया था कि घटना के दौरान केवल दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस आंकड़ों पर सवाल उठाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
Comments