chhindwara-news:-मजदूरी-के-पैसों-के-विवाद-में-युवक-ने-दोस्त-को-मारा-पत्थर,-अस्पताल-पहुंचने-से-पहले-मौत
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के धबई गांव में पैसों के विवाद में एक मजदूर ने साथी की हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे दोनों के बीच नशे में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक ने पत्थर मारकर दूसरे को घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई।  सिंगोड़ी पुलिस के अनुसार धगई निवासी 28 साल का नीलकमल पिता जगदीश सल्लाम अपने दोस्त संजू भलावी के साथ गांव में मजदूरी का काम करता था। दोनों तीन दिन से एक खेत में किसान के यहां कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। बुधवार को दोनों को मजदूरी मिली तो संजू ने अधिक पैसा रख लिया और नीलकमल को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद नीलकमल शराब के नशे में संजू के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। इस दौरान संजू भी नशे में था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच संजू ने एक पत्थर उठाकर नीलकमल को मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीलकमल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी संजू भलावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के धबई गांव में पैसों के विवाद में एक मजदूर ने साथी की हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे दोनों के बीच नशे में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक ने पत्थर मारकर दूसरे को घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

सिंगोड़ी पुलिस के अनुसार धगई निवासी 28 साल का नीलकमल पिता जगदीश सल्लाम अपने दोस्त संजू भलावी के साथ गांव में मजदूरी का काम करता था। दोनों तीन दिन से एक खेत में किसान के यहां कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। बुधवार को दोनों को मजदूरी मिली तो संजू ने अधिक पैसा रख लिया और नीलकमल को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद नीलकमल शराब के नशे में संजू के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। इस दौरान संजू भी नशे में था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बीच संजू ने एक पत्थर उठाकर नीलकमल को मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीलकमल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी संजू भलावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Posted in MP