दुर्गेश वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले ही मातम मन गया। बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। सावन का महिना हर भाई-बहन के लिए खुशियां लेकर आता है। सभी भाई-बहन एक दूसरे से रक्षा-सूत्र बांधने का बेसब्री से इंतजार करते है। लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार में मातम में बदल गया। दुर्गेश वर्मा अपनी बहन को लेने जा रहा था। इस दौरान सडक हादसे में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार दुर्गेश वर्मा (26) चांद थाना क्षेत्र के पचगांव का रहने वाला था। वह रक्षाबंधन में अपनी बहन को लेने हिवरखेड़ी जा रहा था। इसी दौरान चौरई के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। रक्षाबंधन के मौके पर उसका भाई उसे छोडकर इस दुनिया से चला गया। बहन सदमे में है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। .  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुर्गेश वर्मा (फाइल फोटो) – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले ही मातम मन गया। बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। सावन का महिना हर भाई-बहन के लिए खुशियां लेकर आता है। सभी भाई-बहन एक दूसरे से रक्षा-सूत्र बांधने का बेसब्री से इंतजार करते है। लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार में मातम में बदल गया। दुर्गेश वर्मा अपनी बहन को लेने जा रहा था। इस दौरान सडक हादसे में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार दुर्गेश वर्मा (26) चांद थाना क्षेत्र के पचगांव का रहने वाला था। वह रक्षाबंधन में अपनी बहन को लेने हिवरखेड़ी जा रहा था। इसी दौरान चौरई के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। रक्षाबंधन के मौके पर उसका भाई उसे छोडकर इस दुनिया से चला गया। बहन सदमे में है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

.
 

Posted in MP