chhindwara:-कुल्हाड़ी-से-हमला-कर-चचेरे-भाई-की-हत्या,-बचाने-आए-पिता-को-किया-घायल,-फिर-फंदा-लगाकर-की-आत्महत्या
भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहनाखैरी में एक सनसनी खेज हत्याकांड सामने आया। यहां एक सनकी युवक ने अपने चचेरे 13 वर्षीय छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में बालक की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और आरोपी मृतक दोनों परिवार में इकलौते बेटे थे। टीआई मनोज बघेल ने बताया कि बोहनाखैरी निवासी 25 वर्षीय विशाल सोनी शुक्रवार दोपहर को अचानक पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पिता राजू सोनी के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से राजू के बेटे 13 वर्षीय प्रिंस सोनी पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए राजू पर भी आरोपी विशाल ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी विशाल ने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। घायल राजू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों परिवारों में था आपसी विवाद पुलिस ने बताया कि मृतक प्रिंस और आरोपी विशाल के परिवार के बीच मामूली बातों को लेकर आपसी मनमुटाव था। दोनों परिवार सगे रिश्तेदार होने के बाद भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। उनके बीच अक्सर विवाद होते थे। इन्हीं विवादों के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पहले पीया कीटनाशक, फिर लगाया फंदा टीआई मनोज बघेल ने बताया कि आरोपी विशाल बड़े पिता राजू और छोटे भाई प्रिंस पर जानलेवा हमला करने के बाद अपने घर पहुंचा और कीटनाशक पी लिया था। कीटनाशक पीने के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहनाखैरी में एक सनसनी खेज हत्याकांड सामने आया। यहां एक सनकी युवक ने अपने चचेरे 13 वर्षीय छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में बालक की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और आरोपी मृतक दोनों परिवार में इकलौते बेटे थे।

टीआई मनोज बघेल ने बताया कि बोहनाखैरी निवासी 25 वर्षीय विशाल सोनी शुक्रवार दोपहर को अचानक पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पिता राजू सोनी के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से राजू के बेटे 13 वर्षीय प्रिंस सोनी पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए राजू पर भी आरोपी विशाल ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी विशाल ने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। घायल राजू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोनों परिवारों में था आपसी विवाद
पुलिस ने बताया कि मृतक प्रिंस और आरोपी विशाल के परिवार के बीच मामूली बातों को लेकर आपसी मनमुटाव था। दोनों परिवार सगे रिश्तेदार होने के बाद भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। उनके बीच अक्सर विवाद होते थे। इन्हीं विवादों के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।

पहले पीया कीटनाशक, फिर लगाया फंदा
टीआई मनोज बघेल ने बताया कि आरोपी विशाल बड़े पिता राजू और छोटे भाई प्रिंस पर जानलेवा हमला करने के बाद अपने घर पहुंचा और कीटनाशक पी लिया था। कीटनाशक पीने के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Posted in MP