chandrayaan-3-live:-लूना-25-चंद्र-मिशन-की-नाकामी-का-क्या-चंद्रयान-3-पर-पड़ेगा-असर-?-जानें-क्या-कहा-सिवन-ने
मुख्य बातें Chandrayaan-3 Live Updates: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने से महज कुछ ही कदम दूर है. कुछ ही दिन में यह चांद की जमीन पर कदम रखेगा. इसरो की ओर से चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी जारी है. इससे पहेल गुरुवार को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल अलग हो गये. इसरो ने बताया कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल अब कक्षा में और नीचे आने के लिए तैयार है जिससे यह चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच जायेगा. इधर,विक्रम लैंडर को यान से अलग करने के बाद अब प्रोपल्शन मॉड्यूल लंबे समय तक चांद के चारों ओर परिक्रमा करेगा और लैंडर से मिले सिग्नल इसरो को भेजता रहेगा. लाइव अपडेट Mon, Aug 21, 2023, 8: 27 PM IST चंद्रयान-3 हमें पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा मयंक एन. वाहिया (खगोल विज्ञान प्रोफेसर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च) ने कहा कि चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरने वाला है. पहले चंद्रयान मिशन ने साबित किया कि चांद पर पानी है. चंद्रयान-2 मिशन में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर लगाना था लेकिन चीजें ठीक से काम नहीं कर पाईं. लेकिन चंद्रयान-2 का मॉड्यूलर मिशन उल्लेखनीय रूप से सफल रहा...चंद्रमा पर उतरना कितना मुश्किल है, इसका अंदाज़ा लगाने के लिए आप देख सकते हैं कि रूस लूना-25 को उतारने में सफल नहीं हो सका...मुझे पूरा यकीन है कि 23 अगस्त को सफल लैंडिंग होगी. चंद्रयान-3 हमें पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा. #WATCH | On Chandrayaan 3 landing, Mayank N. Vahia, Astronomy Professor, Tata Institute of Fundamental Research, says, "Chandrayaan 3 is about to land on the surface of the moon. The first Chandrayaan mission proved that there's water on the moon. Chandrayaan 2 mission had to put… pic.twitter.com/DME3DPelzM — ANI (@ANI) August 21, 2023 Mon, Aug 21, 2023, 7: 43 PM IST चंद्रमा की सतह पर कब उतरेगा यान जानें इसरो ने रविवार को कहा था कि चंद्रयान-3 मिशन का ‘लैंडर मॉड्यूल’ चंद्रमा की सतह पर बुधवार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर उतरने वाला है. Mon, Aug 21, 2023, 6: 37 PM IST रूस के लूना-25 चंद्र मिशन की नाकामी का क्या चंद्रयान-3 पर पड़ेगा असर ? जानें क्या कहा सिवन ने इस बीच सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या रूस के लूना-25 चंद्र मिशन की नाकामी का इसरो के चंद्रयान-3 अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा ? इस सवाल का जवाब भारत के शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दिया है. चंद्रयान-2 मिशन को 2019 में भेजे जाने के समय इसरो प्रमुख रहे के. सिवन ने कहा है कि लूना-25 का कोई असर नहीं पड़ेगा. उनसे जब पूछा गया था कि रूसी मिशन की नाकामी के बाद क्या इसरो ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले अतिरिक्त दबाव में है. उसके जवाब में उन्होंने उपरोक्त बात कही. Mon, Aug 21, 2023, 5: 21 PM IST कब चंद्रमा में उतरेगा यान ? चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है. इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है. Mon, Aug 21, 2023, 2: 57 PM IST चंद्रमा पर चंद्रयान-2 ने किया चंद्रयान-3 का स्वागत इसरो ने ट्वीट किया कि Ch-2 ऑर्बिटर ने Ch-3 LM का औपचारिक स्वागत किया. दोनों के बीच दोतरफा संचार स्थापित हो गया है. Chandrayaan-3 Mission: ‘Welcome, buddy!’ Ch-2 orbiter formally welcomed Ch-3 LM. Two-way communication between the two is established. MOX has now more routes to reach the LM. Update: Live telecast of Landing event begins at 17: 20 Hrs. IST.#Chandrayaan_3 #Ch3 — ISRO (@isro) August 21, 2023 Mon, Aug 21, 2023, 2: 50 PM IST चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गयी चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं जिसे देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. Mon, Aug 21, 2023, 12: 52 PM IST इसरो के पूर्व निदेशक बोले- चंद्रयान 2 से सबक सीखा चंद्रयान 3 मिशन पर ISRO के पूर्व निदेशक के सिवन ने कहा, पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद हमने डेटा देखा था...उसके आधार पर सुधारात्मक उपाय किए गए हैं. इतना ही नहीं, हमने जो सुधार किया था उससे कहीं अधिक हमने किया. जहां भी मार्जिन कम है, हमने उन मार्जिन को बढ़ाया... चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. #WATCH | Bengaluru: On Chandrayaan 3 mission, former director of ISRO, K Sivan says, "Last time after the landing process, we had gone through the data...Based on that, corrective measures have been taken. Not only that, we did something more than what we corrected. Wherever the… pic.twitter.com/zC1dAcMXnF — ANI (@ANI) August 21, 2023 Mon, Aug 21, 2023, 9: 17 AM IST चंद्रयान- 3 ने भेजी चंद्रमा की एक और तस्वीर, ISRO ने किया जारी चंद्रयान - 3 ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग से पहले एक और तस्वीर भेजी है. इसरो ने चंद्रमा की नयी तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है. Chandrayaan-3 Mission: Here are the images of Lunar far side area captured by the Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC). This camera that assists in locating a safe landing area -- without boulders or deep trenches -- during the descent is developed at… pic.twitter.com/hw2ML4xCY5 — ISRO (@isro) August 21, 2023 Mon, Aug 21, 2023, 7: 27 AM IST चंद्रयान-3 23 अगस्त को करेगा अच्छी लैंडिंग: पी के घोष चंद्रयान 3 मिशन और रूस लूना-25 क्रैश पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पी के घोष ने कहा, मुझे लगता है कि चंद्रयान 3 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा. रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. करीब 47 साल बाद रूस ने ऐसा किया है. इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. #WATCH | On the Chandrayaan 3 mission and Russia Luna-25 crash, Space strategist P K Ghosh says, "I think Chandrayaan 3 will make a good landing on August 23. The crashing of Russia's Luna-25 is an unfortunate event. After about 47 years Russia had taken off Luna-25. This shows… pic.twitter.com/ILj24D1xv3 — ANI (@ANI) August 20, 2023 Sun, Aug 20, 2023, 9: 58 PM IST चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है. इसने कहा कि यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं. यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा. Sun, Aug 20, 2023, 8: 17 PM IST पूरा देश ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है. इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17: 27 बजे शुरू किया जाएगा. ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा. Sun, Aug 20, 2023, 5: 26 PM IST चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो ने कहा कि इसके आलोक में, देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है. Sun, Aug 20, 2023, 4: 27 PM IST चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का 23 अगस्त को कई मंच पर होगा सीधा प्रसारण: इसरो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के प्रयास को 23 अगस्त को तब उल्लेखनीय सफलता मिल जाएगी जब इसका चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा और इसका कई मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी. Sun, Aug 20, 2023, 2: 47 PM IST 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. Sun, Aug 20, 2023, 11: 47 AM IST चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव इतना महत्वपूर्ण क्यों है? चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अपने संभावित बर्फ के भंडार के कारण एक आकर्षक गंतव्य बना हुआ है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये बर्फ के भंडार भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं, जो ईंधन, ऑक्सीजन और यहां तक ​​​​कि पीने योग्य पानी जैसे संसाधनों की पेशकश कर सकते हैं. Sun, Aug 20, 2023, 8: 40 AM IST विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान के चंद्रमा के करीब पहुंचने पर जतायी खुशी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के करीब पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. #Chandrayaan3 Mission: "Prepare for landing! The final deboosting operation of Chandrayaan 3 successfully reduces the Lander Module orbit to 25 km x 134 km. Countdown begins as the destination moon draws just within reach," Tweets MoS Science & Technology Jitendra Singh. pic.twitter.com/Lg18cM5Ljk — ANI (@ANI) August 20, 2023 Sun, Aug 20, 2023, 7: 12 AM IST चंद्रमा से केवल 25 किलो दूर चंद्रयान-3, 23 अगस्त को सफल लैंडिंग का इंतजार इसरो ने ट्वीट कर बताया, दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है. मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा. पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त, 2023 को लगभग 17: 45 बजे IST पर शुरू होने की उम्मीद है. Chandrayaan-3 Mission: The second and final deboosting operation has successfully reduced the LM orbit to 25 km x 134 km. The module would undergo internal checks and await the sun-rise at the designated landing site. The powered descent is expected to commence on August… pic.twitter.com/7ygrlW8GQ5 — ISRO (@isro) August 19, 2023 Sat, Aug 19, 2023, 7: 15 PM IST ...ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कल की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके. Sat, Aug 19, 2023, 4: 09 PM IST विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की नई तस्वीर 18 अगस्त यानी शुक्रवार को विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने अपने ऑर्बिट को घटाया. चंद्रमा से अब उसकी दूरी मात्र 113 किलोमीटर शेष रह गई है. 20 अगस्त को होने वाली दूसरी डीबूस्टिंग में इसे घटाकर करीब 24 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचाने का टारगेट है. Sat, Aug 19, 2023, 12: 56 PM IST 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल को धीरे-धीरे कक्षा में नीचे लाया जा रहा है. इससे 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा. Sat, Aug 19, 2023, 8: 37 AM IST चंद्रयान ने भेजी चंद्रमा की तस्वीर इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों से ली गयीं चंद्रमा की तस्वीरें भी शुक्रवार को जारी कीं. प्रपल्सन मॉड्यूल व लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के बाद ली गयी तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखायी देते हैं. इन्हें ‘फैब्री’, ‘जियोर्डानो ब्रूनो’और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है. इसरो द्वारा साझा की गयीं तस्वीरों में 15 अगस्त को ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा’ (एलपीडीसी) द्वारा ली गयीं तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ कैमरा-1 द्वारा ली गयीं तस्वीरें शामिल हैं. Sat, Aug 19, 2023, 8: 37 AM IST चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3 बिलकुल सटीक ढंग से आगे बढ़ रहा है. शुरुआत से लेकर अब तक इसरो को हर प्रोसेस में सफलता हासिल हुई है. इसरो ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को चंद्रमा के करीब ले जाने वाली एक ‘डिबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गयी है. इसकी स्थिति सामान्य है. लैंडर (विक्रम) व रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त ( रात दो बजे ) को दूसरी ‘डिबूस्टिंग’ से गुजरेगा. डिबूस्टिंग गति कम करने की एक प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया के तहत इसे एक कक्षा में उतारा जायेगा, जो इसे चंद्रमा की सतह के बहुत करीब ले जायेगा. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को होने की उम्मीद है. लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक डिबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा किया है. अब इसकी कक्षा घटकर 113 किमी x 157 किमी रह गयी है. चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल गुरुवार को सफलतापूर्वक अलग हो गये थे. Fri, Aug 18, 2023, 9: 46 PM IST पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था चंद्रयान-3 चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कल की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके. इसरो ने आज चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के करीब ले जाने वाली एक ‘डीबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की. लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त को दूसरी ‘डीबूस्टिंग’ (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरेगा, जिसके तहत इसे एक कक्षा में नीचे लाया जाएगा जिससे यह चंद्रमा की सतह के बहुत करीब हो जाएगा. Fri, Aug 18, 2023, 7: 47 PM IST 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल को शुक्रवार को एक कक्षा में नीचे लाया जाएगा जिससे यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा. Fri, Aug 18, 2023, 6: 16 PM IST ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें देश की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गईं तस्वीरों में 15 अगस्त को ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा’ (एलपीडीसी) द्वारा ली गईं तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें शामिल हैं. Fri, Aug 18, 2023, 5: 36 PM IST इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें जारी की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें शुक्रवार को जारी कीं. प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के बृहस्पतिवार को अलग होने के बाद ली गईं तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में 'फैब्री', 'जियोर्डानो ब्रूनो' और 'हरखेबी जे' के रूप में चिह्नित किया गया है. Fri, Aug 18, 2023, 4: 21 PM IST चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा, जानें इसरो ने क्या दी जानकारी इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की ‘डिबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गयी है. यान चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की स्थिति सामान्य है. Fri, Aug 18, 2023, 3: 42 PM IST चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें सामने आयी 15 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें सामने आयी है जिसे इसरो ने जारी किया है. Fri, Aug 18, 2023, 2: 19 PM IST रूस का लूना-25 भी कर रहा चंद्रमा पर उतरने की तैयारी रूस का लूना-25 भी अगले सप्ताह चंद्रमा पर उतरने की तैयारी कर रहा है. दोनों यानों के चंद्रमा पर उतरने की संभावित तारीखों से संबंधित टकराव ने भी दुनिया भर के वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह बढ़ा दिया है. लूना-25 के चंद्र सतह पर उतरने की तारीख जहां 21-23 अगस्त है, वहीं चंद्रयान-3 के उतरने की तारीख 23-24 अगस्त है. चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र पर्यावरण और वहां से संबंधित कठिनाइयों के लिहाज से बहुत अलग भूभाग हैं और इसलिए ये अज्ञात बने हुए हैं. चंद्रमा पर पहुंचने वाले पिछले सभी अंतरिक्ष यान भूमध्यरेखीय क्षेत्र में, चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे थे. Fri, Aug 18, 2023, 2: 17 PM IST चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल हुआ था गौरतलब है कि चंद्रयान-3 से पहले भेजा गया चंद्रयान-2 सात सितंबर 2019 को सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल रहा था. चंद्रयान-3 का उद्देश्य भी चंद्र सतह पर सुरक्षित साफ्ट लैंडिंग करने, चांद पर रोवर के घूमने और वैज्ञानिक प्रयोग करने का है. चंद्रयान-1 मिशन 2008 में भेजा गया था. अगर चंद्रयान-3 ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल रहता है तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत इस तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. Fri, Aug 18, 2023, 2: 14 PM IST दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास इसरो की ओर से गुरुवार को कहा गया था कि प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हुए लैंडर को एक ऐसी कक्षा में लाने के लिए डीबूस्ट से गुजारा जाएगा, जहां पेरिल्यून (चंद्रमा से कक्षा का निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किमी की दूरी पर होगा, जहां से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा. Fri, Aug 18, 2023, 12: 00 PM IST Chandrayaan-3: जारी है लैंडर विक्रम की आगे की जर्नी प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग होने के बाद विक्रम लैंडर ने अपनी आगे यात्रा शुरू कर दी है. विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडिंग होगी. विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतरने की आखिरी 100 किलोमीटर की यात्रा खुद करनी है. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हाल में कहा था कि लैंडिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लैंडर के वेग को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक लाने की प्रक्रिया है और यान को क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह प्रक्रिया है जहां हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी. सोमनाथ ने कहा, लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में वेग लगभग 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड है, लेकिन यह गति चंद्रमा की सतह के क्षैतिज है. यहां चंद्रयान-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत करना होगा. ISROChandrayaanChandrayaan 3Published Date Mon, Aug 21, 2023, 8: 27 PM IST

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य बातें

Chandrayaan-3 Live Updates: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने से महज कुछ ही कदम दूर है. कुछ ही दिन में यह चांद की जमीन पर कदम रखेगा. इसरो की ओर से चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी जारी है. इससे पहेल गुरुवार को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल अलग हो गये. इसरो ने बताया कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल अब कक्षा में और नीचे आने के लिए तैयार है जिससे यह चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच जायेगा. इधर,विक्रम लैंडर को यान से अलग करने के बाद अब प्रोपल्शन मॉड्यूल लंबे समय तक चांद के चारों ओर परिक्रमा करेगा और लैंडर से मिले सिग्नल इसरो को भेजता रहेगा.

लाइव अपडेट

Mon, Aug 21, 2023, 8: 27 PM IST

चंद्रयान-3 हमें पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा

मयंक एन. वाहिया (खगोल विज्ञान प्रोफेसर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च) ने कहा कि चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरने वाला है. पहले चंद्रयान मिशन ने साबित किया कि चांद पर पानी है. चंद्रयान-2 मिशन में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर लगाना था लेकिन चीजें ठीक से काम नहीं कर पाईं. लेकिन चंद्रयान-2 का मॉड्यूलर मिशन उल्लेखनीय रूप से सफल रहा…चंद्रमा पर उतरना कितना मुश्किल है, इसका अंदाज़ा लगाने के लिए आप देख सकते हैं कि रूस लूना-25 को उतारने में सफल नहीं हो सका…मुझे पूरा यकीन है कि 23 अगस्त को सफल लैंडिंग होगी. चंद्रयान-3 हमें पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा.

#WATCH | On Chandrayaan 3 landing, Mayank N. Vahia, Astronomy Professor, Tata Institute of Fundamental Research, says, “Chandrayaan 3 is about to land on the surface of the moon. The first Chandrayaan mission proved that there’s water on the moon. Chandrayaan 2 mission had to put… pic.twitter.com/DME3DPelzM

— ANI (@ANI) August 21, 2023

Mon, Aug 21, 2023, 7: 43 PM IST

चंद्रमा की सतह पर कब उतरेगा यान जानें

इसरो ने रविवार को कहा था कि चंद्रयान-3 मिशन का ‘लैंडर मॉड्यूल’ चंद्रमा की सतह पर बुधवार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर उतरने वाला है.

Mon, Aug 21, 2023, 6: 37 PM IST

रूस के लूना-25 चंद्र मिशन की नाकामी का क्या चंद्रयान-3 पर पड़ेगा असर ? जानें क्या कहा सिवन ने

इस बीच सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या रूस के लूना-25 चंद्र मिशन की नाकामी का इसरो के चंद्रयान-3 अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा ? इस सवाल का जवाब भारत के शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दिया है. चंद्रयान-2 मिशन को 2019 में भेजे जाने के समय इसरो प्रमुख रहे के. सिवन ने कहा है कि लूना-25 का कोई असर नहीं पड़ेगा. उनसे जब पूछा गया था कि रूसी मिशन की नाकामी के बाद क्या इसरो ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले अतिरिक्त दबाव में है. उसके जवाब में उन्होंने उपरोक्त बात कही.

Mon, Aug 21, 2023, 5: 21 PM IST

कब चंद्रमा में उतरेगा यान ?

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है. इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है.

Mon, Aug 21, 2023, 2: 57 PM IST

चंद्रमा पर चंद्रयान-2 ने किया चंद्रयान-3 का स्वागत

इसरो ने ट्वीट किया कि Ch-2 ऑर्बिटर ने Ch-3 LM का औपचारिक स्वागत किया. दोनों के बीच दोतरफा संचार स्थापित हो गया है.

Chandrayaan-3 Mission:
‘Welcome, buddy!’
Ch-2 orbiter formally welcomed Ch-3 LM.

Two-way communication between the two is established.

MOX has now more routes to reach the LM.

Update: Live telecast of Landing event begins at 17: 20 Hrs. IST.#Chandrayaan_3 #Ch3

— ISRO (@isro) August 21, 2023

Mon, Aug 21, 2023, 2: 50 PM IST

चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गयी चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं जिसे देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है.

Mon, Aug 21, 2023, 12: 52 PM IST

इसरो के पूर्व निदेशक बोले- चंद्रयान 2 से सबक सीखा

चंद्रयान 3 मिशन पर ISRO के पूर्व निदेशक के सिवन ने कहा, पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद हमने डेटा देखा था…उसके आधार पर सुधारात्मक उपाय किए गए हैं. इतना ही नहीं, हमने जो सुधार किया था उससे कहीं अधिक हमने किया. जहां भी मार्जिन कम है, हमने उन मार्जिन को बढ़ाया… चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.

#WATCH | Bengaluru: On Chandrayaan 3 mission, former director of ISRO, K Sivan says, “Last time after the landing process, we had gone through the data…Based on that, corrective measures have been taken. Not only that, we did something more than what we corrected. Wherever the… pic.twitter.com/zC1dAcMXnF

— ANI (@ANI) August 21, 2023

Mon, Aug 21, 2023, 9: 17 AM IST

चंद्रयान- 3 ने भेजी चंद्रमा की एक और तस्वीर, ISRO ने किया जारी

चंद्रयान – 3 ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग से पहले एक और तस्वीर भेजी है. इसरो ने चंद्रमा की नयी तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है.

Chandrayaan-3 Mission:

Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).

This camera that assists in locating a safe landing area — without boulders or deep trenches — during the descent is developed at… pic.twitter.com/hw2ML4xCY5

— ISRO (@isro) August 21, 2023

Mon, Aug 21, 2023, 7: 27 AM IST

चंद्रयान-3 23 अगस्त को करेगा अच्छी लैंडिंग: पी के घोष

चंद्रयान 3 मिशन और रूस लूना-25 क्रैश पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पी के घोष ने कहा, मुझे लगता है कि चंद्रयान 3 23 अगस्त को अच्छी लैंडिंग करेगा. रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. करीब 47 साल बाद रूस ने ऐसा किया है. इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

#WATCH | On the Chandrayaan 3 mission and Russia Luna-25 crash, Space strategist P K Ghosh says, “I think Chandrayaan 3 will make a good landing on August 23. The crashing of Russia’s Luna-25 is an unfortunate event. After about 47 years Russia had taken off Luna-25. This shows… pic.twitter.com/ILj24D1xv3

— ANI (@ANI) August 20, 2023

Sun, Aug 20, 2023, 9: 58 PM IST

चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है. इसने कहा कि यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं. यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा.

Sun, Aug 20, 2023, 8: 17 PM IST

पूरा देश ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है

पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है. इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17: 27 बजे शुरू किया जाएगा. ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा.

Sun, Aug 20, 2023, 5: 26 PM IST

चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण

इसरो ने कहा कि इसके आलोक में, देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

Sun, Aug 20, 2023, 4: 27 PM IST

चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का 23 अगस्त को कई मंच पर होगा सीधा प्रसारण: इसरो

अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के प्रयास को 23 अगस्त को तब उल्लेखनीय सफलता मिल जाएगी जब इसका चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा और इसका कई मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी.

Sun, Aug 20, 2023, 2: 47 PM IST

23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

Sun, Aug 20, 2023, 11: 47 AM IST

चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अपने संभावित बर्फ के भंडार के कारण एक आकर्षक गंतव्य बना हुआ है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये बर्फ के भंडार भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं, जो ईंधन, ऑक्सीजन और यहां तक ​​​​कि पीने योग्य पानी जैसे संसाधनों की पेशकश कर सकते हैं.

Sun, Aug 20, 2023, 8: 40 AM IST

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान के चंद्रमा के करीब पहुंचने पर जतायी खुशी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के करीब पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू हो गयी है.

#Chandrayaan3 Mission: “Prepare for landing! The final deboosting operation of Chandrayaan 3 successfully reduces the Lander Module orbit to 25 km x 134 km. Countdown begins as the destination moon draws just within reach,” Tweets MoS Science & Technology Jitendra Singh. pic.twitter.com/Lg18cM5Ljk

— ANI (@ANI) August 20, 2023

Sun, Aug 20, 2023, 7: 12 AM IST

चंद्रमा से केवल 25 किलो दूर चंद्रयान-3, 23 अगस्त को सफल लैंडिंग का इंतजार

इसरो ने ट्वीट कर बताया, दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है. मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा. पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त, 2023 को लगभग 17: 45 बजे IST पर शुरू होने की उम्मीद है.

Chandrayaan-3 Mission:

The second and final deboosting operation has successfully reduced the LM orbit to 25 km x 134 km.

The module would undergo internal checks and await the sun-rise at the designated landing site.

The powered descent is expected to commence on August… pic.twitter.com/7ygrlW8GQ5

— ISRO (@isro) August 19, 2023

Sat, Aug 19, 2023, 7: 15 PM IST

…ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कल की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके.

Sat, Aug 19, 2023, 4: 09 PM IST

विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की नई तस्वीर

18 अगस्त यानी शुक्रवार को विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने अपने ऑर्बिट को घटाया. चंद्रमा से अब उसकी दूरी मात्र 113 किलोमीटर शेष रह गई है. 20 अगस्त को होने वाली दूसरी डीबूस्टिंग में इसे घटाकर करीब 24 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचाने का टारगेट है.

Sat, Aug 19, 2023, 12: 56 PM IST

23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान

चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल को धीरे-धीरे कक्षा में नीचे लाया जा रहा है. इससे 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा.

Sat, Aug 19, 2023, 8: 37 AM IST

चंद्रयान ने भेजी चंद्रमा की तस्वीर

इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों से ली गयीं चंद्रमा की तस्वीरें भी शुक्रवार को जारी कीं. प्रपल्सन मॉड्यूल व लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के बाद ली गयी तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखायी देते हैं. इन्हें ‘फैब्री’, ‘जियोर्डानो ब्रूनो’और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है. इसरो द्वारा साझा की गयीं तस्वीरों में 15 अगस्त को ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा’ (एलपीडीसी) द्वारा ली गयीं तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ कैमरा-1 द्वारा ली गयीं तस्वीरें शामिल हैं.

Sat, Aug 19, 2023, 8: 37 AM IST

चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा

चंद्रयान-3 बिलकुल सटीक ढंग से आगे बढ़ रहा है. शुरुआत से लेकर अब तक इसरो को हर प्रोसेस में सफलता हासिल हुई है. इसरो ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को चंद्रमा के करीब ले जाने वाली एक ‘डिबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गयी है. इसकी स्थिति सामान्य है. लैंडर (विक्रम) व रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त ( रात दो बजे ) को दूसरी ‘डिबूस्टिंग’ से गुजरेगा. डिबूस्टिंग गति कम करने की एक प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया के तहत इसे एक कक्षा में उतारा जायेगा, जो इसे चंद्रमा की सतह के बहुत करीब ले जायेगा. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को होने की उम्मीद है. लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक डिबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा किया है. अब इसकी कक्षा घटकर 113 किमी x 157 किमी रह गयी है. चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल गुरुवार को सफलतापूर्वक अलग हो गये थे.

Fri, Aug 18, 2023, 9: 46 PM IST

पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कल की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके. इसरो ने आज चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के करीब ले जाने वाली एक ‘डीबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की. लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त को दूसरी ‘डीबूस्टिंग’ (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरेगा, जिसके तहत इसे एक कक्षा में नीचे लाया जाएगा जिससे यह चंद्रमा की सतह के बहुत करीब हो जाएगा.

Fri, Aug 18, 2023, 7: 47 PM IST

23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’

लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल को शुक्रवार को एक कक्षा में नीचे लाया जाएगा जिससे यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा.

Fri, Aug 18, 2023, 6: 16 PM IST

‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें

देश की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गईं तस्वीरों में 15 अगस्त को ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा’ (एलपीडीसी) द्वारा ली गईं तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें शामिल हैं.

Fri, Aug 18, 2023, 5: 36 PM IST

इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें जारी की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें शुक्रवार को जारी कीं. प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के बृहस्पतिवार को अलग होने के बाद ली गईं तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में ‘फैब्री’, ‘जियोर्डानो ब्रूनो’ और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है.

Fri, Aug 18, 2023, 4: 21 PM IST

चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा, जानें इसरो ने क्या दी जानकारी

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की ‘डिबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गयी है. यान चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की स्थिति सामान्य है.

Fri, Aug 18, 2023, 3: 42 PM IST

चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें सामने आयी

15 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें सामने आयी है जिसे इसरो ने जारी किया है.

Fri, Aug 18, 2023, 2: 19 PM IST

रूस का लूना-25 भी कर रहा चंद्रमा पर उतरने की तैयारी

रूस का लूना-25 भी अगले सप्ताह चंद्रमा पर उतरने की तैयारी कर रहा है. दोनों यानों के चंद्रमा पर उतरने की संभावित तारीखों से संबंधित टकराव ने भी दुनिया भर के वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह बढ़ा दिया है. लूना-25 के चंद्र सतह पर उतरने की तारीख जहां 21-23 अगस्त है, वहीं चंद्रयान-3 के उतरने की तारीख 23-24 अगस्त है. चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र पर्यावरण और वहां से संबंधित कठिनाइयों के लिहाज से बहुत अलग भूभाग हैं और इसलिए ये अज्ञात बने हुए हैं. चंद्रमा पर पहुंचने वाले पिछले सभी अंतरिक्ष यान भूमध्यरेखीय क्षेत्र में, चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे थे.

Fri, Aug 18, 2023, 2: 17 PM IST

चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल हुआ था

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 से पहले भेजा गया चंद्रयान-2 सात सितंबर 2019 को सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल रहा था. चंद्रयान-3 का उद्देश्य भी चंद्र सतह पर सुरक्षित साफ्ट लैंडिंग करने, चांद पर रोवर के घूमने और वैज्ञानिक प्रयोग करने का है. चंद्रयान-1 मिशन 2008 में भेजा गया था. अगर चंद्रयान-3 ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल रहता है तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत इस तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.

Fri, Aug 18, 2023, 2: 14 PM IST

दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास

इसरो की ओर से गुरुवार को कहा गया था कि प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हुए लैंडर को एक ऐसी कक्षा में लाने के लिए डीबूस्ट से गुजारा जाएगा, जहां पेरिल्यून (चंद्रमा से कक्षा का निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किमी की दूरी पर होगा, जहां से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा.

Fri, Aug 18, 2023, 12: 00 PM IST

Chandrayaan-3: जारी है लैंडर विक्रम की आगे की जर्नी

प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग होने के बाद विक्रम लैंडर ने अपनी आगे यात्रा शुरू कर दी है. विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडिंग होगी. विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतरने की आखिरी 100 किलोमीटर की यात्रा खुद करनी है. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हाल में कहा था कि लैंडिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लैंडर के वेग को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक लाने की प्रक्रिया है और यान को क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह प्रक्रिया है जहां हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी. सोमनाथ ने कहा, लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में वेग लगभग 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड है, लेकिन यह गति चंद्रमा की सतह के क्षैतिज है. यहां चंद्रयान-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत करना होगा.

ISROChandrayaanChandrayaan 3Published Date

Mon, Aug 21, 2023, 8: 27 PM IST