chandrayaan-3:-चंद्रयान-की-सफलता-के-लिए-बाबा-महाकाल-की-विशेष-पूजा-अर्चना,-अंगारेश्वर-महादेव-का-हुआ-भात-पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 10: 48 AM IST बस कुछ ही घंटो में वह समय आने ही वाला है जब चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। यह लैंडिंग सफल रहे इसी मनोकामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल से कामना की गई, वहीं अंगारेश्वर मंदिर में भी भात पूजन किया गया।  करीब चार साल बाद आज फिर पूरे भारत के लिए ऐसा खुशी का मौका है, जब इसरो अपना अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। जिसकी उल्टी गिनती जारी है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंचेगा और लैंडिंग के बाद ही लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले इसी कामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रद्धालु अपने हाथों में भारत का झंडा और चंद्रयान 3 की तस्वीरें लेकर पहुंचे। मंदिर के गर्भग्रह में जहां पुजारियों द्वारा चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई, वहीं, यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन के बाद उनसे कामना की गई है कि भारत का सपना साकार हो और भारत को विश्व गुरु की पहचान मिले। भगवान महाकाल के आशीष से इस कार्य में सफलता मिले ऐसी विनती की गई है। वहीं, भूमि पुत्र अंगारेश्वर महादेव मंदिर जो कि कर्क रेखा पर स्थित है और जिन्हें मंगल का देवता भी कहा जाता है। यही कारण है कि आज पंडित पुजारी और श्रद्धालुओं ने हाथ में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर भगवान को भात चढ़ाई और विशेष पूजन अर्चन हम होंगे कामयाब की भावनाओं के साथ किया। पुजारी पंडित रोहित उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यही कामना श्री अंगारेश्वर महादेव से की गई ही कि भारत को चन्द्रयान 3 की लैंडिंग में सफलता मिले।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 10: 48 AM IST

बस कुछ ही घंटो में वह समय आने ही वाला है जब चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। यह लैंडिंग सफल रहे इसी मनोकामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल से कामना की गई, वहीं अंगारेश्वर मंदिर में भी भात पूजन किया गया। 

करीब चार साल बाद आज फिर पूरे भारत के लिए ऐसा खुशी का मौका है, जब इसरो अपना अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। जिसकी उल्टी गिनती जारी है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंचेगा और लैंडिंग के बाद ही लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले इसी कामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रद्धालु अपने हाथों में भारत का झंडा और चंद्रयान 3 की तस्वीरें लेकर पहुंचे। मंदिर के गर्भग्रह में जहां पुजारियों द्वारा चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई, वहीं, यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन के बाद उनसे कामना की गई है कि भारत का सपना साकार हो और भारत को विश्व गुरु की पहचान मिले। भगवान महाकाल के आशीष से इस कार्य में सफलता मिले ऐसी विनती की गई है। वहीं, भूमि पुत्र अंगारेश्वर महादेव मंदिर जो कि कर्क रेखा पर स्थित है और जिन्हें मंगल का देवता भी कहा जाता है। यही कारण है कि आज पंडित पुजारी और श्रद्धालुओं ने हाथ में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर भगवान को भात चढ़ाई और विशेष पूजन अर्चन हम होंगे कामयाब की भावनाओं के साथ किया। पुजारी पंडित रोहित उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यही कामना श्री अंगारेश्वर महादेव से की गई ही कि भारत को चन्द्रयान 3 की लैंडिंग में सफलता मिले।

Posted in MP