इतना आसान नहीं है चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग
चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग इतना आसान नहीं है. खुद इसरो ने लैंडिंग को ही सबसे कठिन परीक्षा करार दिया था. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने लैंडिंग को लेकर कहा है कि यह सुनिश्चित करना होगा कि ईंधन की खपत कम हो, दूरी की गणना सही हो और सभी गणितीय मानक ठीक हों. सोमनाथ ने कहा कि व्यापक अभ्यास किए गए हैं, मार्गदर्शन डिजाइन बदल दिए गए हैं. इन सभी चरणों में आवश्यक प्रक्रिया को नियंत्रित करने और उचित लैंडिंग करने का प्रयास करने के लिए बहुत सारे एल्गोरिदम लगाए गए हैं.
भाषा इनपुट से साभार
Comments