न्यूयॉर्क टाइम्स
चंद्रयान-3 मिशन ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना दिया है और इसने देश के घरेलू अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों में इजाफा किया है. यह शानदार उपलब्धि है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल
‘भारत चंद्रमा पर’ शीर्षक के साथ अखबार ने लिखा है कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा. यह मिशन अंतरिक्ष में वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत कर सकता है.
सीएनएन
अखबार ने लिखा है कि अमेरिका और फ्रांस जैसे सहयोगियों के साथ काम करते हुए भारत उभरती हुई अंतरिक्ष शक्तियों की दूसरी लहर का हिस्सा है. देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम दुनिया के व्यस्त कार्यक्रमों में से एक है.
द टेलीग्राफ
अखबार की विज्ञान संपादक सारा नैप्टन ने लिखा कि भारत ने चंद्रमा पर संसाधनों की दौड़ में शुरुआती बंदूक चला दी है. रूस ने पिछले सप्ताह सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था, जो विफल रहा.
Comments