न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 23 Aug 2023 09: 13 PM IST जब भी जश्न मनाने की बात होती है तो इंदौरी हमेशा आगे रहते हैं। इस बार मौका था चंद्रयान 3 Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग का। इंदौर के लोगों ने इसके लिए सुबह से तैयारी कर रखी थी और शाम 5 बजे से तो पूरे शहर में अलग ही रंग देखने को मिले। किसी ने घर के बाहर डीजी लगा रखा था तो किसी ने रंगोली से सजावट कर रखी थी। राजवाड़ा और 56 दुकान जैसे स्पाट तो पूरी तरह से दीपावली के रंग में रंगे थे।  राजवाड़ा पर चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया।  चंद्रयान की लैंडिंग होते ही राजवाड़ा पर ढोल धमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए। यहां पर खूब आतिशबाजी हुई। 56 दुकान पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे। उन्होंने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए।  राजवाड़ा पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात भी सुनी। सभी ने मोबाइल फोन से पूरे कार्यक्रम को रिकार्ड भी किया। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 23 Aug 2023 09: 13 PM IST

जब भी जश्न मनाने की बात होती है तो इंदौरी हमेशा आगे रहते हैं। इस बार मौका था चंद्रयान 3 Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग का। इंदौर के लोगों ने इसके लिए सुबह से तैयारी कर रखी थी और शाम 5 बजे से तो पूरे शहर में अलग ही रंग देखने को मिले। किसी ने घर के बाहर डीजी लगा रखा था तो किसी ने रंगोली से सजावट कर रखी थी। राजवाड़ा और 56 दुकान जैसे स्पाट तो पूरी तरह से दीपावली के रंग में रंगे थे। 

राजवाड़ा पर चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया। 

चंद्रयान की लैंडिंग होते ही राजवाड़ा पर ढोल धमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए। यहां पर खूब आतिशबाजी हुई।

56 दुकान पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे। उन्होंने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए। 

राजवाड़ा पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात भी सुनी। सभी ने मोबाइल फोन से पूरे कार्यक्रम को रिकार्ड भी किया। 

Posted in MP