burhanpur:-आंधी-तूफान-में-गिरा-bsnl-का-टावर,-मासूम-सहित-तीन-लोग-घायल,-दुकान-मकान-क्षतिग्रस्त,-देखें-वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 10: 21 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय का टावर तेज हवा के कारण टूट कर गिर गया। हादसे में एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही तीन लोग जख्मी हुए हैं। टावर गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में तेज आंधी-तूफान के चलते जिला बीएसएनएल कार्यालय पर लगा टावर गिर गया। टावर गिरने से एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में तीन लोग जख्मी भी हो गए। घायल होने वालों में एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज हवा से टॉवर गिरता नजर आ रहा है। वहीं निगम उपनेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है।  बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय की छत पर लगा टावर हवा आंधी से अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र में स्थित शाह एन्ड शाह, बादशाह स्टील, एवं अन्य लोहा मटेरियल की शॉप पर टॉवर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मकान भी टावर की जद में आने से मकान में रह रहे तीन लोग हुए घायल हो गए, जिसमें एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।  Burhanpur: आंधी-तूफान में गिरा BSNL का टावर, मासूम सहित तीन लोग घायल, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियोhttps://t.co/pMBIGyDWL8 pic.twitter.com/j0XlNwfbRi — Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 2, 2023 प्रशासन से मुआवजे की मांग दुकान संचालक राजेश लधाराम ने बताया कि टावर गिरने से हमारा पूरा गोदाम ढह गया। एक मकान पर भी टावर का कुछ हिस्सा गिरा है, जिससे तीन लोग घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन हमारी मदद करें। वहीं, निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने बताया कि तेज अंधी और बारिश से बीएसएनएल का टावर गिरने से दुकानों और एक मकान का नुकसान हुआ है। एक मासूम सहित अन्य घायल अस्पताल में भर्ती है। मेरी प्रशासन से मांग है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहर में लगे सभी टावरों की जांच की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। टावर गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 10: 21 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय का टावर तेज हवा के कारण टूट कर गिर गया। हादसे में एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही तीन लोग जख्मी हुए हैं। टावर गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। – फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में तेज आंधी-तूफान के चलते जिला बीएसएनएल कार्यालय पर लगा टावर गिर गया। टावर गिरने से एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में तीन लोग जख्मी भी हो गए। घायल होने वालों में एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज हवा से टॉवर गिरता नजर आ रहा है। वहीं निगम उपनेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है। 

बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय की छत पर लगा टावर हवा आंधी से अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र में स्थित शाह एन्ड शाह, बादशाह स्टील, एवं अन्य लोहा मटेरियल की शॉप पर टॉवर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मकान भी टावर की जद में आने से मकान में रह रहे तीन लोग हुए घायल हो गए, जिसमें एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

Burhanpur: आंधी-तूफान में गिरा BSNL का टावर, मासूम सहित तीन लोग घायल, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियोhttps://t.co/pMBIGyDWL8 pic.twitter.com/j0XlNwfbRi

— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 2, 2023 प्रशासन से मुआवजे की मांग
दुकान संचालक राजेश लधाराम ने बताया कि टावर गिरने से हमारा पूरा गोदाम ढह गया। एक मकान पर भी टावर का कुछ हिस्सा गिरा है, जिससे तीन लोग घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन हमारी मदद करें। वहीं, निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने बताया कि तेज अंधी और बारिश से बीएसएनएल का टावर गिरने से दुकानों और एक मकान का नुकसान हुआ है। एक मासूम सहित अन्य घायल अस्पताल में भर्ती है। मेरी प्रशासन से मांग है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहर में लगे सभी टावरों की जांच की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। टावर गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP