Breaking NewsPrabhat Khabar
मुख्य बातें
Breaking News: श्रीनगर में तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. गुजरात के वेरावल में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे भूपेंद्र. देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
लाइव अपडेट
Sun, Nov 20, 2022, 10: 24 PM IST
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त
पुणे में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया, पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) राहत और बचाव कार्य में जुट गये हैं.
Sun, Nov 20, 2022, 8: 12 PM IST
अभिनेता चिरंजीवी भारतीय फिल्म के पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
गोवा में चल रहे 53 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को साल 2022 के लिए भारतीय फिल्म का पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, एक अभिनेता, डांसर और निर्माता के रूप में 150 से अधिक फिल्मों के साथ चिरंजीवि का चार दशकों से बेहतरीन करियर रहा है.
Sun, Nov 20, 2022, 8: 07 PM IST
डॉ सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को लेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ
डॉ सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे.
Sun, Nov 20, 2022, 7: 17 PM IST
गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत, अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड की कई हस्तियां गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं. इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, 40% से अधिक काम महिलाओं से आया है. 1000 आवेदनों में से 75 रचनात्मक दिमाग चुने गए और सबसे छोटा 18 साल का है.
Union Minister Anurag Thakur & many Bollywood celebrities attend opening ceremony of 53rd International Film Festival of India (IFFI), in Goa
Over 40% of work has come from women. 75 creative minds picked out of 1000 applications & the youngest one is 18 years old: Anurag Thakur pic.twitter.com/DMzRYXLKAJ
— ANI (@ANI) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 5: 13 PM IST
हिमाचल प्रदेश में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया था कोयला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटगढ़ क्षेत्र में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई. ठंड से बचने के लिए उन्होंने अपने कमरे में कोयला जला रखा था. सात मजदूरों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
Himachal Pradesh | Two labourers died of suffocation due in the Kotgarh area of Shimla district. To avoid the cold, they had burnt coal in their room. Seven labourers are undergoing treatment in a local hospital. Case registered
— ANI (@ANI) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 4: 57 PM IST
अमेरिका के कोलोराडो में रात एक नाइट क्लब में गोलीबारी, पांच की मौत, 18 घायल
अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में शनिवार रात एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि 18 घायल बताये जा रहे हैं.
Five people were killed and 18 injured in a shooting at a nightclub on Saturday night in Colorado Springs, Colorado (US), police said: Reuters
— ANI (@ANI) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 4: 27 PM IST
मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध में एक रुपये की बढ़ोतरी की
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया, फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है. टोकन दूध की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर हो गई है. फुल क्रीम दूध के 500 एमएल पैक की कीमत में कोई संशोधन नहीं.
Sun, Nov 20, 2022, 3: 44 PM IST
बंगाली अभिनेत्री एन्द्रिला शर्मा की 24 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन
बंगाली अभिनेता एन्द्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में हावड़ा के एक निजी अस्पताल में कल रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया.
Sun, Nov 20, 2022, 2: 26 PM IST
70 साल तक BJP के अलावा किसी और ने कभी देश में आदिवासियों की परवाह नहीं की, बोले नड्डा
कर्नाटक के बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 70 साल तक BJP के अलावा किसी और ने कभी देश में आदिवासियों की परवाह नहीं की और न ही उन्हें बराबरी का प्रतिनिधित्व दिया. आज BJP ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया.
For 70 years nobody else other than BJP ever cared for tribal people in the country or gave them equal representation. Today BJP made a tribal woman President of India for the very first time: BJP National President, JP Nadda address a public rally at Ballari, Karnataka pic.twitter.com/5RHluCpqYx
— ANI (@ANI) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 2: 04 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दाहिनी आंख की सफल मोतियाबिंद सर्जरी
आर्मी आर एंड आर अस्पताल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आज दिल्ली कैंट में आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में उनकी दाहिनी आंख की सफल मोतियाबिंद सर्जरी हुई. ऑपरेशन ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने किया. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.
President Droupadi Murmu today underwent successful cataract surgery of her right eye at Army Hospital Research &Referral, Delhi Cantt. The surgery was conducted by Brig SK Mishra & his team. She was discharged from hospital and has been advised rest: Army R&R Hospital pic.twitter.com/JYDLSK7Fod
— ANI (@ANI) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 1: 10 PM IST
गुजरात में भाजपा ने सात को किया सस्पेंड
गुजरात चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा ने टिकट नहीं दिया था, वहां से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले 7 लोगों को बीजेपी ने सस्पेंड कर दिया है.
Gujarat | BJP suspends 7 people who’d filed independent nominations for seats where the party did not allot them tickets
— ANI (@ANI) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 1: 08 PM IST
अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में आयोजित जनसभा के दौरान पीएसपी प्रमुख और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए.
#WATCH उतà¥à¤¤à¤° पà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶: समाजवादी पारà¥à¤Ÿà¥€ के चीफ अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में आयोजित जनसà¤à¤¾ के दौरान पीà¤à¤¸à¤ªà¥€ पà¥à¤°à¤®à¥à¤– और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छà¥à¤à¥¤ pic.twitter.com/BOxzQXiHbU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 12: 22 PM IST
श्रीनगर में तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया कि सेना (2आरआर) और श्रीनगर पुलिस ने तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को श्रीनगर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया तथा उनके पास से तीन एके राइफल, दो पिस्तौल, नौ मैगजीन और 200 कारतूस बरामद किए गए.” पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है.
Sun, Nov 20, 2022, 11: 43 AM IST
गुजरात की जनता का आशिर्वाद भाजपा के साथ, बोले पीएम मोदी
गुजरात के वेरावल में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि गुजरात की जनता का आशिर्वाद हमेशा से भाजपा के साथ रही है. उन्होंने कहा, लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लें.
Sun, Nov 20, 2022, 10: 59 AM IST
Pm नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे.
Sun, Nov 20, 2022, 10: 19 AM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्व कप के लिए कतर रवाना
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कतर की यात्रा के लिए रवाना हुए. यात्रा के दौरान उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे.
Sun, Nov 20, 2022, 9: 23 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया.
Sun, Nov 20, 2022, 8: 31 AM IST
वायु प्रदूषण से दिल्ली NCR बेहाल, एक्यूआई पहुंचा 297
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 297 (खराब) श्रेणी में है.
Sun, Nov 20, 2022, 7: 38 AM IST
महाराष्ट्र के भेंडवल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, राहुल गांधी के साथ उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत भेंडवल से की. भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में है.
महाराषà¥à¤Ÿà¥à¤°: कांगà¥à¤°à¥‡à¤¸ सांसद राहà¥à¤² गांधी ने पारà¥à¤Ÿà¥€ की à¤à¤¾à¤°à¤¤ जोड़ो यातà¥à¤°à¤¾ की आज की शà¥à¤°à¥à¤†à¤¤ à¤à¥‡à¤‚डवल से की।
(सोरà¥à¤¸-AICC) pic.twitter.com/jBTCf9OFZU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
Sun, Nov 20, 2022, 7: 42 AM IST
यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव की अबतक नहीं हो सकी पहचान- SP
यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में एक युवती का शव बरादम होने के बाद मथुरा एसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शव की पहचान कराने की हर संभव कोशिश की गई पर अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. हम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं.
Pm ModiGujarat Election 2022Published Date
Sun, Nov 20, 2022, 10: 56 PM IST
Key Events Sun, Nov 20, 2022, 10: 24 PM IST
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त Sun, Nov 20, 2022, 8: 12 PM IST
अभिनेता चिरंजीवी भारतीय फिल्म के पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित Sun, Nov 20, 2022, 8: 07 PM IST
डॉ सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को लेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ Sun, Nov 20, 2022, 7: 17 PM IST
गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत, अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन Sun, Nov 20, 2022, 5: 13 PM IST
हिमाचल प्रदेश में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया था कोयलाअन्य खबरें
Comments