न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Aug 2024 04: 27 PM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रामफल मंडल को शहीद का दर्जा मिलेगा। हम धानुक समाज के चरणों में प्रणाम करते हैं। वहीं सांसद रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि लालू प्रसाद और उनके बेटे ने इनको याद क्यों नहीं किया? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया गया। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की नजर ओबीसी वोट बैंक है। आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शहीद रामफल मंडल की याद में शहादत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होने मंच पर पहुंचे। बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शहीद रामफल मंडल के सम्मान समारोह के जरिए भाजपा 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के वोट को साधने की कोशिश कर रही है।
पटना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रामफल मंडल को शहीद का दर्जा मिलेगा। हम धानुक समाज के चरणों में प्रणाम करते हैं। अगर कोई देश के आन बान शान पर कोई ऊंगली उठाये तो प्राण देकर भी उसका बदला लेना यह सनातन जानता है। धानुक समाज हमारे बचपन का झूला है। धानुक समाज को मैं प्रणाम करता हूं। मैं आपके कार्यकर्ता को भी प्रणाम करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश की बात सोचते हैं और विरोधी दल इन पिछड़े वर्गों की बात नहीं करते हैं। पिछड़े वर्गो का सम्मान क्यों नहीं दिया? इनको सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान दिया।
सरकार की कफन के अंतिम कील साबित होगा
वहीं हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अराज़क और डरी हुई है। न्याय मांगने आए लोगों से डरी हुई है। पहले जगह-जगह भाजपा में आए युवाओं को रोका गया। बसें रोक दी गई लेकिन कार्यकर्ता झुके नहीं। आगे बढ़े और डरी हुई सरकार ने लाठी चार्ज किया है। लाठियां बरसाई हैं। यह लाठी जो तुम्हारी सरकार ने चलाई है वह तुम्हारी सरकार की कफन के अंतिम कील साबित होगा।
रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर किया हमला
सांसद रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद और उनके बेटे ने इनको याद क्यों नहीं किया? कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न किसने दिया। लालू जी उनके शिष्य बनकर राजनीति करते रहे, लेकिन उनको कभी भारत रत्न सम्मान देने की कोशिश नहीं की। अगर किसानों का दिल से कोई सम्मान करता है तो भारतीय जनता पार्टी करती है बाकी पार्टियों के लोग खुद को बढ़ाते हैं। भारतीय जनता पार्टी रामपाल मंडल जैसे शहीदों को सम्मान करती है बाकी पार्टियों सिर्फ अपने आप को और अपने परिवार को बढ़ाते हैं। कृषि और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि रामफल मंडल मिथिला के पूत थे। अंग्रेज के समय के लोगों ने कभी उनको सम्मान नहींकिया। यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments