अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार Follow Us
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिशन-2023 की तैयारी में जुट गए है। वह चुनावी तैयारी को लेकर लगातार भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे है। अब 20 दिन में नड्डा रविवार को तीसरी बार मध्य प्रदेश आएंगे। इसको लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने चिंता जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता ने अमित शाह के भोपाल आने पर जनता को होने वाली परेशानी का जिक्र किया है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने पत्र में आम जनता को होने वाली परेशानी के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि शाह के दौरे के दौरान कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। कई मार्केट बंद कर दिए जाते हें। बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस फोर्स की कमी के बाद भी करबी दो हजार जवान तैयान किए जाते हैं। कांग्रेस नेता ने नड्डा से मांग की है कि जनता की परेशानी को देखते हुए अमित शाह के दौरे बंद किए जाएं।
रविवार को शाह का भोपाल दौरा रद्द
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को 11.50 बजे भोपाल आने वाले थे, उनका यहां पर प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करने का कार्यक्रम था। अब यह कार्यक्रम रद्द हो गया है। शाह अब सीधे दिल्ली से इंदौर आएंगे। बता दें इससे पहले शाह 26 जुलाई को भोपाल आए थे। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में रात में करीब साढ़े चार घंटे भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद अगले दिन दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके चलते पुलिस ने कई रास्तों को एक घंटे पहले बंद कर दिया था। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
Comments