bhopal-news:-कांग्रेस-विधायक-जयवर्धन-सिंह-के-सरकारी-बंगले-पर-चोरी,-दिग्विजय-ने-पुलिस-पर-लगाए-गंभीर-आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 15 Aug 2024 08: 57 PM IST पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के भोपाल स्थित सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।   भोपाल में पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह के आवास पर चोरी हो गई। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के भोपाल स्थित चार इमली के सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। बदमाश यहां से नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है। दो दिन पहले की है घटना शिकायत के बाद मौके पर पड़ताल करने पहुंचे हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जिस चार इमली में चोरी की वारदात हुई है, उसी कॉलोनी में प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव सहित उप मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मिनिस्टर और कई विभागों के अपर मुख्य सचिव सहित तमाम आईएएस, आईपीएस व नेतागण रहते हैं।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 15 Aug 2024 08: 57 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के भोपाल स्थित सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।
  भोपाल में पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह के आवास पर चोरी हो गई। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के भोपाल स्थित चार इमली के सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। बदमाश यहां से नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।

दो दिन पहले की है घटना
शिकायत के बाद मौके पर पड़ताल करने पहुंचे हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

जिस चार इमली में चोरी की वारदात हुई है, उसी कॉलोनी में प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव सहित उप मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मिनिस्टर और कई विभागों के अपर मुख्य सचिव सहित तमाम आईएएस, आईपीएस व नेतागण रहते हैं। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP