bhopal-crime:-बच्चों-को-मुफ्त-शिक्षा-और-20-लाख-का-लालच-देकर-धर्मांतरण-का-प्रयास,-तीन-महिलाओं-पर-एफआईआर
पिपलानी थाना इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर के शिव नगर में तीन महिलाओं द्वारा गरीब बस्ती में लोगों को उनके बच्चों की अच्छी शिक्षा और पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  पिपलानी पुलिस के अनुसार शिव नगर में रहने वाले धनवीर सिंह ठाकुर ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि मैरी बस्तवाल, मैरी मसीह एवं सुमन मसीह रविवार को शिवनगर बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क कर बच्चों को अच्छी शिक्षा मुफ्त में दिलाने और लोगों को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रही थीं। महिलाओं के पास ईसाई धर्म का सहित्य और कुछ आपत्तिजनक साहित्य भी थे। तीनों महिलाओं रोग, बीमारी, परेशानी और आर्थिक तंगी से बचने के लिए ईसाई प्रार्थना करने का भी प्रलोभन दे रही थीं। इसके साथ ही ईसाई धर्म अपनाने पर प्रति परिवार 20 लाख रुपए देने का भी प्रलोभन दे रही थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्जकर हिरासत में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। धनवीर बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं और आनंद नगर चौकी के पास दुकान चलाते हैं। तीनों महिलाएं भोपाल की रहने वाली हैं। दो महिलाएं कुछ वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनी हैं।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिपलानी थाना इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर के शिव नगर में तीन महिलाओं द्वारा गरीब बस्ती में लोगों को उनके बच्चों की अच्छी शिक्षा और पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पिपलानी पुलिस के अनुसार शिव नगर में रहने वाले धनवीर सिंह ठाकुर ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि मैरी बस्तवाल, मैरी मसीह एवं सुमन मसीह रविवार को शिवनगर बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क कर बच्चों को अच्छी शिक्षा मुफ्त में दिलाने और लोगों को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रही थीं। महिलाओं के पास ईसाई धर्म का सहित्य और कुछ आपत्तिजनक साहित्य भी थे। तीनों महिलाओं रोग, बीमारी, परेशानी और आर्थिक तंगी से बचने के लिए ईसाई प्रार्थना करने का भी प्रलोभन दे रही थीं। इसके साथ ही ईसाई धर्म अपनाने पर प्रति परिवार 20 लाख रुपए देने का भी प्रलोभन दे रही थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्जकर हिरासत में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। धनवीर बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं और आनंद नगर चौकी के पास दुकान चलाते हैं। तीनों महिलाएं भोपाल की रहने वाली हैं। दो महिलाएं कुछ वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनी हैं।

Posted in MP