bhopal:-विधायकों-की-गुहार,-बात-नहीं-सुनते-कलेक्टर…-अब-सर्जरी-की-तैयारी
भोपाल में हुई बैठक में विधायकों की पीड़ा छलक उठी - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव से वन टू वन चर्चा में कई विधायकों का दर्द छलक पड़ा है। उनकी शिकायत है कि उनके जिला कलेक्टर उनकी किसी बात, मांग, सुझाव, प्रस्ताव पर तवज्जो नहीं देते हैं। इसका असर यह है कि निचले अधिकारी और कर्मचारी भी विधायकों को नजरअंदाज कर रहे हैं। विधायकों की इन शिकायतों के बाद प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के हालात लहरा रहे हैं। उम्मीद है कि इस फेरबदल में करीब 12 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। संभावना यह भी है कि बदलाव की यह लहर मंत्रालय तक भी आ सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। विकास और सरकार मजबूती को लेकर हुई चर्चा के लिए संभागवार बैठकों में प्रदेश की सभी विधानसभा से विधायक पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान विधायकों ने काम के दौरान आने वाली समस्याओं से भी सीएम को अवगत कराया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि उनके जिलों के कलेक्टर उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से उनकी विधानसभा में विकास की कवायद पूरी नहीं हो पा रही है। बदले जाएंगे कलेक्टर सूत्रों का कहना है कि विधायकों की शिकायत के बाद प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही करीब 12 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस फेरबदल में मंत्रालय के कुछ आला अफसरों का बदलाव भी हो सकता है। (भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोपाल में हुई बैठक में विधायकों की पीड़ा छलक उठी – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव से वन टू वन चर्चा में कई विधायकों का दर्द छलक पड़ा है। उनकी शिकायत है कि उनके जिला कलेक्टर उनकी किसी बात, मांग, सुझाव, प्रस्ताव पर तवज्जो नहीं देते हैं। इसका असर यह है कि निचले अधिकारी और कर्मचारी भी विधायकों को नजरअंदाज कर रहे हैं। विधायकों की इन शिकायतों के बाद प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के हालात लहरा रहे हैं। उम्मीद है कि इस फेरबदल में करीब 12 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। संभावना यह भी है कि बदलाव की यह लहर मंत्रालय तक भी आ सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। विकास और सरकार मजबूती को लेकर हुई चर्चा के लिए संभागवार बैठकों में प्रदेश की सभी विधानसभा से विधायक पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान विधायकों ने काम के दौरान आने वाली समस्याओं से भी सीएम को अवगत कराया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि उनके जिलों के कलेक्टर उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से उनकी विधानसभा में विकास की कवायद पूरी नहीं हो पा रही है।

बदले जाएंगे कलेक्टर
सूत्रों का कहना है कि विधायकों की शिकायत के बाद प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही करीब 12 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस फेरबदल में मंत्रालय के कुछ आला अफसरों का बदलाव भी हो सकता है।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)

Posted in MP