bhopal:-महिलाओं-से-बर्बरता-पर-राहुल-ने-सरकार-पर-साधा-निशाना,-कहा-असंवेदनशील-व्यवस्था-की-शिकार-हो-रही-महिलाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ हुई बर्बरता को "मानवता पर कलंक" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि "प्रचार-प्रधान" सरकारों ने एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी उज्जैन के अगर नाका इलाके में एक कचरा बीनने वाली महिला के साथ बलात्कार और सिद्धार्थनगर में एक महिला के साथ एक एम्बुलेंस चालक और उसके साथी द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद आई है। सिद्धार्थनगर की घटना में महिला ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति को घर ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस किराए पर ली थी। गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता मानवता पर कलंक है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया, इस व्यवस्था की क्रूरता का प्रमाण है। यह देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रचार आधारित सरकारों ने अपने झूठे छवि निर्माण के लिए असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास करने का समय आ गया है। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग की। पवित्र भूमि पर मानवता शर्मसार हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उज्जैन में फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को बेहद भयावह बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश स्तब्ध है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, वहां से गुजर रहे लोग महिला को बचाने के बजाय वीडियो बना रहे थे। उज्जैन की पवित्र भूमि पर इस तरह की घटना से मानवता शर्मसार हो गई है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ हुई बर्बरता को “मानवता पर कलंक” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रचार-प्रधान” सरकारों ने एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं।

राहुल गांधी की यह टिप्पणी उज्जैन के अगर नाका इलाके में एक कचरा बीनने वाली महिला के साथ बलात्कार और सिद्धार्थनगर में एक महिला के साथ एक एम्बुलेंस चालक और उसके साथी द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद आई है। सिद्धार्थनगर की घटना में महिला ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति को घर ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस किराए पर ली थी।

गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता मानवता पर कलंक है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया, इस व्यवस्था की क्रूरता का प्रमाण है। यह देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रचार आधारित सरकारों ने अपने झूठे छवि निर्माण के लिए असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास करने का समय आ गया है। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग की।

पवित्र भूमि पर मानवता शर्मसार हुई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उज्जैन में फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को बेहद भयावह बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश स्तब्ध है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, वहां से गुजर रहे लोग महिला को बचाने के बजाय वीडियो बना रहे थे। उज्जैन की पवित्र भूमि पर इस तरह की घटना से मानवता शर्मसार हो गई है।

Posted in MP