bhopal:-एक-कदम-हमारा-भी…-महिलाओं-ने-ठाना,-पर्यावरण-संरक्षण-की-बनेंगी-भागीदार
राजधानी में पेड़ लगाने में महिलाएं भी आगे आ रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us देश की आधी आबादी होने का गौरव रखने वाली महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे पुरुषों से कदमताल करती नजर आने लगी हैं। देशभर में जारी "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में भी वे अपनी सहभागिता और हिस्सेदारी रखने से पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने ठाना है कि वे राजधानी में अलग अलग हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधों का अपना अंशदान सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण के पवित्र हवन में आहुति देंगी। राजधानी भोपाल की सामाजिक संस्था अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने इसका जिम्मा उठाया है। संस्था अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि अभियान की सांकेतिक शुरुआत 16 जुलाई को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान से होगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी, डॉ रोहित सरीन, डॉ एके भट्टाचार्य, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहेंगे। बता दें कि संस्था अनुनय गत डेढ़ दशक से राजधानी में बाल उत्थान के लिए काम कर रही है। इस दौरान कचरा, पन्नी, कबाड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है। इन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की पहल भी की गई है। माही ने बताया कि देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम... के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधे लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से बच्चों एवं महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी में पेड़ लगाने में महिलाएं भी आगे आ रही हैं। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

देश की आधी आबादी होने का गौरव रखने वाली महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे पुरुषों से कदमताल करती नजर आने लगी हैं। देशभर में जारी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में भी वे अपनी सहभागिता और हिस्सेदारी रखने से पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने ठाना है कि वे राजधानी में अलग अलग हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधों का अपना अंशदान सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण के पवित्र हवन में आहुति देंगी।

राजधानी भोपाल की सामाजिक संस्था अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने इसका जिम्मा उठाया है। संस्था अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि अभियान की सांकेतिक शुरुआत 16 जुलाई को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान से होगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी, डॉ रोहित सरीन, डॉ एके भट्टाचार्य, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहेंगे।

बता दें कि संस्था अनुनय गत डेढ़ दशक से राजधानी में बाल उत्थान के लिए काम कर रही है। इस दौरान कचरा, पन्नी, कबाड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है। इन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की पहल भी की गई है। माही ने बताया कि देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम… के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधे लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से बच्चों एवं महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

Posted in MP