MP News: जिला सुरक्षाबलों और हॉक फोर्स की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 लाख रूपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करियादण्ड के कोठियाटोला के जंगलों में अल सुबह में हुई मुठभेड़ में नक्सली मारा गया है। मारा गया नक्सली केबी डिवीजन में एसीएम उकास उर्फ सोहन बीजापुर बस्तर निवासी बताया गया है। मृतक नक्सली – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। यहां अक्सर नक्सली गतिविधियों से जुड़ी खबरें और मुठभेड़ सुनने मिलती है। वहीं मंगलवार को एक बड़े नक्सली को पुलिस ने ढेर किया। प्राप्त जानकारी अनुसार हट्टा थाना क्षेत्र करियादण्ड के कोठियाटोला के जंगल में अल सुबह हॉक फोर्स एवं नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हों गई।
दोनों तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया। इस जवाबी फायरिंग में अन्य नक्सलियों के घायल होने की जानकारी भी मिल रहीं हैं। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में हॉक फोर्स के जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एक्सचेंज ऑफ फायर में 14 लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों के जवानों ने ढेर कर दिया है। क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Comments