baba-mahakal:-बाबा-महाकाल-के-दरबार-पहुंचीं-'कच्चा-बादाम'-गर्ल,-बॉयफ्रेंड-आकाश-सनसनवाल-भी-रहे-साथ,-photos
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 05: 02 PM IST सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाने उज्जैन पहुंचीं। यहां एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने विधिवत पूजन किया।  Trending Videos अंजलि अरोड़ा बाबा महाकाल के दरबार में बैठकर भक्ति में लीन दिखीं। उन्होंने बाबा का शृंगार होते देखा। शृंगार के बाद बाबा महाकाल का भव्य रूप मन मोह लेने वाला था।  बता दें कि अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन-1 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। लेकिन वे सबसे ज्यादा चर्चा अपने एक वायरल वीडियो की वजह से आई थीं। तभी से उनका नाम 'कच्चा बादाम' गर्ल हो गया। उन्होंने सुबह महाकाल मंदिर पहुंच कर भगवान महाकाल का आर्शीवाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनका बॉयफ्रेंड और भाजपा नेता आकाश सनसनवाल भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था।  अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर पैसा कमाना शुरू किया था। लेकिन जब कोरोना काल में रातोंरात ये ऐप बंद हो गया तो उनको लगा कि जैसे उनका करियर भी खत्म हो गया। वहीं अंजलि अरोड़ा अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जमकर कमाई कर रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने टेड टॉक्स में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया था। अपनी कहानी बताते हुए वह इमोशनल भी हो गई थीं। अंजलि ने कहा था कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही पैसे कमाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अंजलि ने बताया था कि वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थीं लेकिन उनकी रूचि पॉलिटिक्स में थी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 05: 02 PM IST

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाने उज्जैन पहुंचीं। यहां एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने विधिवत पूजन किया। 

Trending Videos

अंजलि अरोड़ा बाबा महाकाल के दरबार में बैठकर भक्ति में लीन दिखीं। उन्होंने बाबा का शृंगार होते देखा। शृंगार के बाद बाबा महाकाल का भव्य रूप मन मोह लेने वाला था। 

बता दें कि अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन-1 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। लेकिन वे सबसे ज्यादा चर्चा अपने एक वायरल वीडियो की वजह से आई थीं। तभी से उनका नाम ‘कच्चा बादाम’ गर्ल हो गया। उन्होंने सुबह महाकाल मंदिर पहुंच कर भगवान महाकाल का आर्शीवाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनका बॉयफ्रेंड और भाजपा नेता आकाश सनसनवाल भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था। 

अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर पैसा कमाना शुरू किया था। लेकिन जब कोरोना काल में रातोंरात ये ऐप बंद हो गया तो उनको लगा कि जैसे उनका करियर भी खत्म हो गया। वहीं अंजलि अरोड़ा अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जमकर कमाई कर रही हैं।

अंजलि अरोड़ा ने टेड टॉक्स में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया था। अपनी कहानी बताते हुए वह इमोशनल भी हो गई थीं। अंजलि ने कहा था कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही पैसे कमाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अंजलि ने बताया था कि वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थीं लेकिन उनकी रूचि पॉलिटिक्स में थी।

Posted in MP